
सादे वर्दी में नजर रखेंगे पुलिस कर्मी, कैमरे में हरकत होगी कैद
संक्षेप: Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर जिले में डाला छठ पर्व के दौरान सुरक्षा के लिए पुलिस ने कड़े इंतजाम किए हैं। प्रमुख घाटों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और सादे वर्दी में पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। एसडीआरएफ टीम और अतिरिक्त...
संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में डाला छठ पर्व पर सुरक्षा को लेकर पुलिस बेहद संजीदा है। इस बार प्रमुख घाटों पर सीसीटीवी कैमरे का इंतजाम रहेगा। इसके साथ ही सादे वर्दी में पुलिस कर्मी घूमेंगे। डीएम की विशेष पहल से एसडीआरएफ टीम भी बुलाई गई है। मजिस्ट्रेटों के साथ अतिरिक्त पुलिस फोर्स का आवंटन थानों को हुआ। साथ ही पुलिस मित्र भी दायित्व निभाएंगे। ट्रैफिक पुलिस ने भी रूट डायवर्जन का खाका तैयार कर लिया है। अतिरिक्त में छह इंस्पेक्टर समेत 106 पुलिस कर्मी लगाए गए हैं। 27 अक्तूबर और 28 अक्तूबर को छठ पर्व मनाया जाएगा। महिलाएं घाटों पर 27 अक्तूबर को सायंकाल और 28 अक्तूबर को प्रात:काल अर्घ्य एवं पूजा अर्चना करेंगी।
डाला छठ पर्व को सकुशल संपंन कराने के लिए अतिरिक्त में छह इंस्पेक्टर समेत 106 पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। कोतवाली खलीलाबाद, दुधारा, धनघटा, मेंहदावल, बखिरा को एक-एक इंस्पेक्टर अतिरिक्त में दिए गए है। जबकि कोतवाली में चार सब इंस्पेक्टर, 12 हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल, छह महिला आरक्षी, डेढ़ सेक्शन पीएसी और एक फायर टेंडर दिया गया है। इसी दुधारा में दो एसआई, पांच हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल, दो महिला आरक्षी, धनघटा में पांच एसआई, आठ हेड कांस्टेबल, एक फायर टेंडर दिया गया है। महुली में तीन एसआई, सात हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल, मेंहदावल में तीन एसआई, 10 हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल, एक फायर टेंडर दिया गया है। बखिरा में चार एसआई, सात हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल, दो महिला आरक्षी, डेढ़ सेक्शन पीएसी, बेलहर कला में तीन एसआई, सात हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल, धर्मसिंहवा में तीन एसआई, सात हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल अतिरिक्त में दिए गए हैं। एसपी संदीप कुमार मीना ने बताया कि छठ पर्व पर सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए है। सीसीटीवी कैमरा, गोताखोर, पर्याप्त नावें, बैरिकेडिंग किए जाने की व्यवस्था की गई है। एसडीआरएफ बुलाया गया है। सादे वर्दी में पुलिस कर्मी घूमेंगे। मजिस्ट्रेटों की भी ड्यूटी लगी है। पुलिस मित्र भी अपना दायित्व निभाएंगे। अराजक तत्वों पर पुलिस की सतर्क दृष्टि रहेगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




