Santkabir Nagar News: बहू-बेटी सम्मेलन में महिलाओं के अधिकारों और योजनाओं की दी जानकारी
Santkabir Nagar News: बेलहर, हिन्दुस्तान संवाद। बेलहर ब्लॉक मुख्यालय स्थित सभागार में बुधवार को बहू-बेटी सम्मेलन कार्यक्रम

Santkabir Nagar News: बेलहर, हिन्दुस्तान संवाद। बेलहर ब्लॉक मुख्यालय स्थित सभागार में बुधवार को बहू-बेटी सम्मेलन कार्यक्रम के तहत सात दिवसीय प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे सर्वेश सिंह ने कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में बहुओं और बेटियों के योगदान को सम्मान देना तथा महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में क्षेत्र की उत्कृष्ट बहुओं और बेटियों के साथ महिला स्वयं सहायता समूहों की सदस्यों,आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान, महिला स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वरोजगार एवं महिला कल्याण से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में घरेलू हिंसा की रोकथाम, महिलाओं के अधिकार और जरूरत पड़ने पर सहायता प्राप्त करने के तरीकों के बारे में भी जागरूक किया गया। वक्ताओं ने कहा कि बेटियों और बहुओं को शिक्षा, सम्मान और समान अवसर देकर ही समाज को मजबूत बनाया जा सकता है। सम्मेलन में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी रही। इस दौरान एसाई राजेश कुमार दूबे, खण्ड विकास अधिकारी शैलेश कुमार मुरारी, एडीओ पंचायत पंकज सिंह, हेड कांस्टेबल सन्तोष कुमार, महिला कांस्टेबल आकांक्षा सिंह, अन्जनी कुमारी आदि मौजूद रहे।


