Santkabir Nagar News: ग्राम रोजगार सेवकों ने उठाई हक की आवाज
Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के ग्राम पंचायतों में सेवाएं दे रहे ग्राम
Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के ग्राम पंचायतों में सेवाएं दे रहे ग्राम रोजगार सेवकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आवाज बुलंद की है। रोजगार सेवक संघ के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने सदर विधायक अंकुर राज तिवारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।रोजगार सेवक संघ के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार पाण्डेय ने कहा ग्राम रोजगार सेवक गांवों में श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने समेत सरकार की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इसके बावजूद लंबे समय से उनकी समस्याओं का अपेक्षित समाधान नहीं हो सका है। ग्राम रोजगार सेवकों ने चार अक्टूबर 2021 को मुख्यमंत्री की ओर से की गई घोषणाओं को पूरा कराने की मांग की।
इसके अलावा कर्मचारियों को कैशलेस इलाज की सुविधा देने, मानदेय बढ़ाकर न्यूनतम 24 हजार रुपये प्रति माह करने और भुगतान की प्रक्रिया प्रथम बजट से लागू करने की मांग की गई। ज्ञापन में मृतक आश्रितों से संबंधित शासनादेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने तथा एचआर पॉलिसी लागू करने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि मांगों के समाधान से ग्राम रोजगार सेवकों को आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा मिल सकेगी। इस दौरान संघ के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में ग्राम रोजगार सेवक मौजूद रहे।


