विद्युत कर्मियों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया
Santkabir-nagar News - फोटो : 11 एसकेएन 29 : अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर निजीकरण का विरोध प्रदर्शन करते विद्युत कर्मचारी

संतकबीरनगर, निज संवाददाता। पावर कारपोरेशन के निजीकरण व प्रस्तावित बिजली संशोधन विधेयक का बिजली कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर जुटे विद्युत कर्मचारियों ने नारेबाजी कर विरोध किया। विरोध प्रदर्शन में सहायक लेखाकार प्रिंस गुप्ता, संतोष गुप्ता, कार्यकारी सहायक दिलीप सिंह, अमरनाथ यादव, दुर्गा प्रसाद, सूरज प्रजापति, नारायण चंद्र चौरसरिया, भास्कर पांडेय, संजय यादव, चंद्र केश मौर्य, प्रदुम्न कुमार, धीरेन्द्र यादव, वीरेंद्र मौर्य, रमेश प्रजापति, अशोक कुमार, आशीष कुमार, रंजन कुमार, विकास पंचाल, समेत अन्य बिजली कर्मी मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


