बुजुर्गों को परेशान कर रहा गठिया और जोड़ों का दर्द
Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर जिले में बुजुर्गों को ठंडक के मौसम में गठिया और जोड़ों के दर्द से परेशानी हो रही है। शरीर की नसों में सिकुड़न और दर्द के कारण उठने-बैठने में कठिनाई हो रही है। डॉक्टरों के अनुसार, यह समस्या वृद्धों में अधिक बढ़ रही है और नियमित देखरेख आवश्यक है।
संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में बुजुर्गों को गठिया और जोड़ों का दर्द परेशान कर रहा है। ठंडक का मौसम आते ही शरीर के नसों में सिकुड़न के साथ शरीर अकड़ने लगती हैं। जवानी के दिनों में लगी चोट बुढ़ापे में परेशान कर रही है। घुटनों में दर्द की वजह से लोगों को उठने बैठने में भी तकलीफ हो रही है। इसी के साथ सर्वाइकल और स्पांडिलाइिस रोगियों की तादाद बढ़ जाती है। सबसे अधिक समस्या बुजुर्गों को होती हैं। उनके उठने-बैठने में भी परेशानी होती है। योग और फिजियोथिरैपी के अलावा कुछ दवाओं का प्रयोग कर लोग स्वस्थ रह सकते हैं।

सर्वाइकल की बीमारी होने पर गर्दन में दर्द और अकड़न आ जाती है। सिरदर्द, चक्कर आना और गर्दन को हिलाने में कठिनाई होने लगती है। इसके अलावा, बाहों, हाथों, पैरों या उंगलियों में झुनझुनी, सुन्नता या कमजोरी महसूस हो सकती है और संतुलन बिगड़ सकता है। कुछ मामलों में चलने में कठिनाई, मांसपेशियों में ऐंठन या मूत्राशय/आंत्र पर नियंत्रण की कमी भी हो सकती है। ठंडक के मौसम में गर्दन और कंधों में दर्द और अकड़न, जो कभी-कभी बढ़ जाती है। सिर या गर्दन में दर्द भी होने लगता है। सर्वाइकल की स्थिति में चक्कर आने लगता है। मरीज अपने को असंतुलित महसूस करने लतता है। तबियत अधिक खराब होने पर बाहों, हाथों, पैरों या उंगलियों में झुनझुनी, सुन्नता या कमजोरी महसूस होना। इसके अलावा मांसपेशियों में कमजोरी या ऐंठन महसूस होना। चलने-फिरने में कठिनाई होने लगती है। जिला अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. एलसी यादव ने बताया कि ठंडक के मौसम में नसें सिकुड़ जाती हैं। इसकी वजह से लोगों की परेशानी बढ़ जाती है। सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों को होती है। गठिया रोग बुजुर्गों को अधिक परेशान करता है। ठंडक आते ही इस प्रकार के मरीज की संख्या बढ़ जाती हैं। हड्डी रोग विशेषज्ञ ने बताया बुजुर्गों को गठिया और पुराना जोड़ों का दर्द अधिक परेशान करता है। ऐसे लोगों को नियमित देखरेख की जरूरत होती है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




