जिले में युगांडा से पहुंचा एक यात्री, रखी जा रही है नजर
संतकबीरनगर जिले में एक यात्री युगांडा के इंटेबी से पहुंचा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा यात्री पर नजर रखी जा रही है। यात्री स्वस्थ है और सीएमओ कार्यालय की टीम उसकी निगरानी कर रही है। जिले का स्वास्थ्य महकमा इबोला वायरस को लेकर पूरी तरह से सतर्क है।

संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के बघौली ब्लाक के बखिरा क्षेत्र का मूल निवासी एक यात्री युगांडा के इंटेबी शहर से जिले में पहुंचा है। इबोला सर्विलांस एंड पैसेंजर मानिटरिंग के तहत यात्री पर नजर रखी जा रही है। यात्री से स्वास्थ्य विभाग की टीम दो बार बात कर चुकी हैं। हालांकि यात्री में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है। फिर भी यात्री पर सीएमओ कार्यालय की टीम पूरी नजर रख रही है। इबोला वायरस को लेकर जिले का स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह से एलर्ट है। शासन से सीएमओ कार्यालय को हर पल सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है। सीएमओ रामानुज कनौजिया ने संक्रामक रोग नियंत्रण के नोडल अधिकारी डा. आरपी मौर्य को पूरी तरह से एलर्ट कर दिया है। एपिडमोलजिस्ट डा. मुबारक अली को इबोला वायरस पर पैनी नजर रखने का निर्देश दिया है。
यात्री की स्थिति
जिले में अफ्रीकी देश युगांडा से एक पैसेंजर मुंबई होते हुए बखिरा पहुंचा है। विदेशी यात्री पर पैनी नजर रख रहे स्वाथ्य विभाग के अधिकारियों ने यात्री से सपर्क रखे हुए हैं। यात्री से उनकी पूरी हिस्ट्री लेने के बाद हर पल उनके स्वास्थ्य का नजर रखा जा रहा है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. आरपी मौर्य ने बताया कि यात्री पूरी तरह से स्वस्थ है। दो दिनों से उससे बात की जा रही है। आगामी 15 दिनों तक यात्री पर नजर रखी जाएगी।
इबोला वायरस के लक्षण
क्या है इबोला वायरस इबोला वायरस में भी फ्लू जैसे लक्षण आते हैं। नाक से पानी बहने लगता है। आखें लाल होती हैं। तेजी से बुखार हो जाता है। इसके संक्रमण का लक्षण आठ से दस दिन के अंदर अचानक नजर आने लगता है। कभी-कभी 15 दिनों में नजर आता है। बीमारी और गंभीर होने पर अत्यधिक थकान, कमजोरी, गंभीर सिरदर्द और मांसपेशियों व जोड़ों में दर्द, गले में खरास और खांसी होती है। बीमारी और बिगड़ती है तो तेज मितली आने लगती है। उल्टियां आना, और फिर डायरिया का बिगड़ा हुआ स्वरूप नजर आने लगता है। पेट में तेज दर्द, भूख न लगना, त्वचा पर चकत्ते उभरने लगते हैं। बीमारी अत्यधिक भयावह होने पर त्वचा, आंख, नाक, मसूड़ों या मल-मूत्र में बिना कारण खून अने लगता है और शरीर के कई महत्वपूर्ण अंग काम करना बंद कर देते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


