Santkabir Nagar News: भव्य पंडालों में सजेगा मां महिषासुर मर्दिनी का दरबार
Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर में दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियां तेज हो गई हैं। खलीलाबाद के गोलाबाजार, मेंहदावल बाईपास और अन्य स्थानों सहित करीब एक दर्जन जगहों पर भव्य पंडाल सजाए जा रहे हैं। बाहर से कारीगर बुलाए गए हैं और मां के दरबार को रोशनी व फूलों से सजाया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में भी पूजा की तैयारियां जारी हैं। प्रशासन ने व्यवस्था के लिए मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं।
Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर शहर में तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार मां महिषासुर मर्दिनी का दरबार भव्य पंडालों में सजेगा। शहर में सज रहे आकर्षक पंडाल श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनेंगे। पूजा को लेकर कमेटियां दिन-रात तैयारी में जुटी हुई हैं। खलीलाबाद शहर के गोलाबाजार, मेंहदावल बाईपास, बैंक चौराहा, मोती चौराहा, बनियाबारी सहित करीब एक दर्जन स्थानों पर दुर्गा पूजा पंडाल सज रहे हैं। दुर्गा पूजा कमेटियां इस बार भव्य पंडाल बनाने पर जोर दे रही हैं। पंडालों को निर्माण के लिए बाहर से कारीगर बुलाए गए हैं।
लाइट और फूलों से मां के दरबार को भव्य रूप दिया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों धनघटा, नाथनगर, बखिरा, मेंहदावल, सेमरियावां में भी दुर्गा पूजा की धूम है। गांवों में भी युवा कमेटियां चंदा इकट्ठा दुर्गा प्रतिमा स्थापित कर पूजा पाठ कर रही हैं। शहर में प्रशासन ने भी तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी गई हैं।

