Santkabir Nagar News: शराब के नशे में धुत बेटों ने पिता व भाई पर किया हमला, केस दर्ज

हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
Follow us on Google News
share

Santkabir Nagar News: बेलहर के कैथवलिया टोला धुसकपुरवा में भूमि विवाद के चलते दो भाईयों ने शराब के नशे में अपने पिता और छोटे भाइयों पर जानलेवा हमला कर दिया। लाठी-डंडों से की गई इस मारपीट में पीड़ित पक्ष को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने पिता की तहरीर पर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

Santkabir Nagar News: शराब के नशे में धुत बेटों ने पिता व भाई पर किया हमला, केस दर्ज

Santkabir Nagar News: बेलहर, हिन्दुस्तान संवाद। ​बेलहर कला थाना क्षेत्र के ग्राम कैथवलिया टोला धुसकपुरवा में भूमि विवाद को लेकर दो सगे भाइयों ने शराब के नशे में धुत होकर अपने ही पिता और छोटे भाइयों पर जानलेवा हमला कर दिया। लाठी-डंडों और लात-घूसों से की गई इस मारपीट में पीड़ित पक्ष को गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।कैथवलिया टोला धुसकपुरवा निवासी शिवपूजन पुत्र कल्पनाथ ने पुलिस को तहरीर दी है। ​तहरीर में लिखा है कि रविवार की रात उनका बड़ा बेटा सुखराम और दूसरा बेटा रामकेश आपसी जमीन के बंटवारे की बात को लेकर घर पर आए।

दोनों आरोपित अत्यधिक शराब के नशे में थे। घर पहुंचते ही दोनों ने मां-बहन की अभद्र गालियां देनी शुरू कर दीं।​ जब घर के लोगों ने इसका विरोध किया तो दोनों आरोपितों ने शिवपूजन और उनके छोटे बेटे रामनरायन व राजन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया जिससे उन्हें काफी चोटें आई हैं।​ पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के बाद दोनों आरोपित जाते-जाते उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। उक्त मामले में ​पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दोनों आरोपितों के खिलाफ मारपीट समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।