Hindi NewsUttar-pradesh NewsSantkabir-nagar NewsDomestic Violence Case Woman Assaulted and Imprisoned by In-Laws in Semari Village

विवाहिता को मारपीट कर ससुरालियों ने घर में किया कैद

संक्षेप: Santkabir-nagar News - धनघटा थाना क्षेत्र के सेमरी गांव में एक विवाहिता कुसुम को उसके पति रामअशीष, सास बबिता देवी और ससुर प्रकाश ने लात-मूका और धारदार हथियार से पीटकर घायल कर दिया और कमरे में कैद कर दिया। मायके वाले उसे...

Thu, 16 Oct 2025 01:40 AMNewswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
share Share
Follow Us on
विवाहिता को मारपीट कर ससुरालियों ने घर में किया कैद

धनघटा, हिन्दुस्तान संवाद। धनघटा थाना क्षेत्र के सेमरी गांव में मंगलवार की शाम एक विवाहिता को उसके पति समेत सास, ससुर ने मिलकर लात-मूका और धारदार हथियार से मारपीट कर घर के एक कमरे में कैद कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे मायके वालों ने किसी तरह अपनी बेटी को कैद से मुक्त कराया। मायके वालों को विवाहिता के ससुरालीजन गालियां देते हुए मारपीट पर आमादा हो गए। विवाहिता को घायलावस्था में लेकर उसके पिता धनघटा थाने पहुंचे और पुलिस को लिखित प्रार्थना पत्र दिया। पुलिस ने पति, सास, ससुर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना क्षेत्र के नरायनपुर गांव निवासी पारस राजभर पुत्र ओरी ने बताया कि उसकी बेटी कुसुम की शादी 6 वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र के सेमरी गांव निवासी रामअशीष पुत्र प्रकाश के साथ हुई है। शादी होने के कुछ दिन बाद ही बेटी के पति रामअशीष, ससुर प्रकाश और सास बबिता देवी पत्नी प्रकाश मिलकर बेटी को बार-बार प्रताड़ित करते थे। जानकारी के बाद दो-तीन बार पंचायतन समझाया-बुझाया गया लेकिन उक्त सभी अपनी आदत से बाज नहीं आए। मंगलवार की शाम को बेटी कुसुम को लात-मूका और धारदार हथियार से मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया। बेटी को गंभीर चोटे आई हैं। उसके बाद बेटी को घर के एक कमरे में कैद भी कर दिया। गांव के कुछ लोगों ने फोन कर उसे घटना के बारे में जानकारी दी तो वह अपनी बेटी कुसुम के पास सेमरी गांव पहुंचा और किसी तरह बेटी को कैद से मुक्त कराया। इस दौरान उसे भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए उसके साथ मारपीट पर आमादा हो गए। किसी तरह वह बेटी को लेकर थाने तक पहुंच सका है। पुलिस ने पति रामअशीष, ससुर प्रकाश और सास बबिता देवी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।