Hindi NewsUttar-pradesh NewsSantkabir-nagar NewsDistrict Road Safety Committee Meeting in Sant Kabir Nagar Review of Traffic Management and Safety Measures
नियमों का अनुपालन न करने वाले वाहनों पर हो सख्त कार्रवाई

नियमों का अनुपालन न करने वाले वाहनों पर हो सख्त कार्रवाई

संक्षेप:

Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर, निज संवाददाता। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की

Feb 01, 2026 01:34 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
share Share
Follow Us on

संतकबीरनगर, निज संवाददाता। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक में सड़क सुरक्षा समिति की विगत बैठकों में दिए गए निर्देशों की विभिन्न विभागों द्वारा अनुपालन आख्या एवं कृत कार्रवाई की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने एनएचएआई मार्ग के किनारे झाड़ियों की साफ-सफाई, पटरी मरम्मत, नाली मरम्मत एवं अवैध कट्स आदि के सम्बन्ध में सड़क सुरक्षा से संबंधित बिंदुओं पर संबंधित अधिकारियों के साथ अभी तक स्थिति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मार्गों के किनारों पर झाड़ियों के साफ-सफाई के संबंध में संबंधित को निर्देशित किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

एनएचएआई मार्ग पर दुर्घटना आदि की स्थिति में एंबुलेंस एवं क्रेन की उपलब्धता के बारे में जिलाधिकारी ने एनएचएआई प्रतिनिधि को जनपद में क्रेन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिया। शहरी क्षेत्र में सड़क के किनारों पर झाड़ियों की साफ-सफाई, नाली मरम्मत, शहर के चौराहों पर सीसीटीवी कैमरा की स्थिति, स्ट्रीट लाइट आदि की निरंतर निगरानी, क्रियाशीलता की जांच करते रहने का अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका को निर्देश दिया। शहर में सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण की स्थिति की समीक्षा के दौरान अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका से सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण की स्थिति व प्रगति के बारे में जानकारी दी। डीएम ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। परिवहन विभाग से संबंधित कार्यों की समीक्षा के दौरान डीएम ने निर्देश दिया कि यातायात व्यवस्था के सुचारु संचालन के दृष्टिगत एवं जाम की स्थिति से बचाव के लिए सड़कों पर गलत साइड एवं नो-पार्किंग में खड़े वाहनों का नियमित तौर पर जांचकर चालान किया जाए। चालान किए गए वाहनों की संख्या को भी दर्शाया जाए। जिलाधिकारी ने परिवहन एवं संबंधित पुलिस अधिकारी को निर्देश दिया कि जनपद में अभियान चलाकर माल वाहक गाड़ियों के पीछे विशेष तौर पर ट्रैक्टर ट्राली के पीछे रिफलेक्टर रेडियम पट्टी लगाई जाए, जिससे दुर्घटना होने की संभावनाओं से बचा जा सके। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि जनपद के मुख्य चौराहों पर यातायात के समुचित व्यवस्था के लिए ट्रैफिक लाइट की व्यवस्था करायी जाय तथा सुरक्षा के दृष्टिकोण से सम्बंधित संकेतकों को भी स्पष्ट रूप से दर्शाया जाए। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रामानुज कनौजिया, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग आरके पांडेय, पुलिस क्षेत्राधिकारी यातायात प्रियम राजशेखर पांडेय, ईओ अवधेश भारती, टीएसआई परमहंस सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे। सभी स्कूली वाहनों का कराएं सत्यापन जिलाधिकारी ने परिवहन विभाग को निर्देशित किया कि जनपद के समस्त स्कूली वाहनों का शत प्रतिशत सत्यापन किया जाय। वाहनों की परमिट एवं फिटनेस की जांच एक निश्चित समय अंतराल पर की जाती रहे और समस्त अनफिट वाहनों का चालान कर बंद कराया जाए। उन्होंने कहा कि इसको गंभीरता से लिया जाए, किसी भी विद्यालय में एक भी अनफिट वाहन नहीं चलने चाहिए। उन्होंने कहां की जनपद में चल रहे 15 वर्ष से पुराने वाहनों का चिन्हीकरण करते हुए उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए। ब्लैक स्पॉट पर बनाया जाए टॉप रम्बल स्ट्रिप जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रत्येक ब्लैक स्पॉट पर टेबल टॉप रम्बल स्ट्रिप बनाया जाय एवं सीट बेल्ट व हेलमेट का पालन करने हेतु प्रचार-प्रसार किया जाय । सीट बेल्ट व हेलमेट का प्रयोग न करने वालों के विरूद्ध विधिक कार्रवाई एवं नियमानुसार चालान भी किया जाय। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि समस्त विभाग सड़क सुरक्षा सम्बंधित नियमों का पालन करने के दृष्टिगत आम नागरिकों को प्रचार-प्रसार के विभिन्न माध्यमों से जागरूक करें।