
शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर छह अधिकारियों का वेतन बाधित
Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायती पत्रों के निस्तारण
संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायती पत्रों के निस्तारण की गुणवत्ता में लापरवाही और उदासीन रवैया अपनाए जाने के मामले में जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बड़ी कार्रवाई की। उन्होंने लापरवाह छह अधिकारियों का अक्टूबर माह का वेतन बाधित करते हुए 34 अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब किया है। उन्होंने शिकायतकर्ताओं की संतुष्टि का फीड बैक खराब पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की है। आईजीआरएस पोर्टल पर अपलोड शिकायती प्रार्थना पत्रों का ससमय एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किए जाने तथा डिफाल्टर तिथि से तीन दिन पूर्व निस्तारण किए जाने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। माह सितम्बर में बार-बार अवगत कराने के बाद भी कुछ अधिकारियों द्वारा द्वारा आईजीआरएस पोर्टल पर अपलोड शिकायती प्रार्थना पत्र का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण नहीं किया जा रहा है, जिससे फरियादियों, शिकायतकर्ताओं की संतुष्टि का फीडबैक 50 प्रतिशत से भी काम प्राप्त हुआ है।

जिलाधिकारी ने आईजीआरएस के प्रकरणों के निस्तारण में गुणवत्ता का अभाव, शिकायतकर्ता का फीडबैक असंतुष्ट पाए जाने 80 प्रतिशत से अधिक प्राप्त असंतुष्ट फीडबैक वाले अधिकारियों तथा प्रकरण का निस्तारण समय से न करने के कारण डिफाल्टर की श्रेणी में जाने को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई किया है। इस कार्रवाई में औषधि निरीक्षक, चकबंदी अधिकारी धनघटा, खण्ड शिक्षाधिकारी बेलहरकला, अधिशाषी अधिकारी बाघनगर उर्फ बखिरा, प्रभारी चिकित्साधिकारी पौली एवं जिला पंचायत राज अधिकारी का अक्टूबर माह का वेतन बाधित कर दिया। जिलाधिकारी ने असंतुष्ट संन्दर्भों के सापेक्ष में किससे सम्पर्क किया गया और संतुष्टि के लिए क्या किया गया है और भविष्य में कोई भी प्रकरण असंतुष्ट की श्रेणी में न आए इसके लिए क्या प्रयास किया गया। इसकी समीक्षा करते हुए लापरवाहों को डीएम ने 34 अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब किया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


