गो- आश्रय स्थल में मिली खामियां, सीडीओ से स्पष्टीकरण, बीडीओ, एडीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि

May 07, 2026 01:23 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
share

Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर, निज संवाददाता। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बुधवार को सेमिरयावां ब्लाक के जिगिना में

गो- आश्रय स्थल में मिली खामियां, सीडीओ से स्पष्टीकरण, बीडीओ, एडीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि

संतकबीरनगर, निज संवाददाता। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बुधवार को सेमिरयावां ब्लाक के जिगिना में बने वृहद गो आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गो आश्रय स्थल पर तमाम खामियां मिलीं। जिसे देख डीएम खासे नाराज हुए। उन्होंने लापरवाही को लेकर सीडीओ से स्पष्टीकरण तलब किया। इसके साथ ही बीडीओ और एडीओ पंचायत सेमरियावां को प्रतिकूल प्रविष्टि प्रदान करते हुए ग्राम पंचायत के सचिव को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए। जिगिना में गलत जगह पर बने कूड़ा निस्तारण केन्द्र को लेकर जिलाधिकारी ने डीपीआरओ से जवाब तलब किया है। साथ ही जिम्मेदारी निर्धारित करते हुए व्यय हुई धनराशि के रिकवरी के भी आदेश दिए।निरीक्षण

के दौरान कुल 253 गोवंश संरक्षित पाए गए। गोशाला में संरक्षित गोवशों के सापेक्ष केवल तीन केयर टेकर ही कार्यरत हैं, जबकि गोवंशों की संख्या के सापेक्ष कम से कम पांच से छह केयर टेकर होने चाहिए। बताया गया कि स्थानीय ग्राम प्रधान द्वारा केयर टेकर नहीं लगाया गया है। गोवंशों के सुरक्षा के लिए बनाई गयी लोहे की बैरिकेडिंग टूटी पाई गई। गोशाला में साफ-सफाई का अभाव पाया गया। उक्त कमियों पर नाराज डीएम ने सीडीओ से स्पष्टीकरण तलब किया है। इसके साथ ही बीडीओ सेमरियावां, एडीओ पंचायत सेमरियावां को प्रतिकूल प्रविष्टि प्रदान करते हुए कड़ी चेतावनी दी। साथ ही जिगिना के ग्राम पंचायत सचिव को तत्काल निलिंबित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही ग्राम प्रधान के विरुद्ध भी कार्रवाई करने का निर्देश डीपीआरओ को दिए हैं। इसके साथ ही एक सप्ताह के भीतर गो-आश्रय स्थल की सारी व्यवस्था को ठीक कराने का निर्देश दिया। सीडीओ को स्वयं यहां का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान गोशाला के अन्दर ही आरआरसी सेंटर बनाया जाना पाया गया। जो पूरी तरह से औचित्यहीन है। जिलाधिकारी ने इस लापरवाही के बाबत डीपीआरओ से जवाब तलब किया है। साथ ही जिम्मेदारी निर्धारत करते हुए सेंटर निर्माण में खर्च हुई धनराशि की रिकवरी कराने के भी निर्देश दिए।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।