Santkabir Nagar News: हैंडबाल प्रतियोगिता में एचआर इंटर कालेज रहा विजेता

हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
Follow us on Google News
share

Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर में नेहरू कृषक इंटर कॉलेज के देखरेख में कांशीराम स्टेडियम में माध्यमिक स्कूलों की जनपद स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में कुल पांच विद्यालयों ने भाग लिया। एचआर इंटर कॉलेज ने विजेता बनकर गोल्ड मेडल जीता। समारोह में कई अधिकारी और सम्मानित लोग उपस्थित रहे।

Santkabir Nagar News: हैंडबाल प्रतियोगिता में एचआर इंटर कालेज रहा विजेता

Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। नेहरू कृषक इंटर कॉलेज खलीलाबाद के देखरेख में गुरुवार को कांशीराम स्टेडियम में माध्यमिक स्कूलों की जनपद स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजक विद्यालय के प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार चौरसिया ने प्रतियोगिता का उद्घाटन और खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में एचआर इंटर कालेज रहा विजेता रहा। प्रतियोगिता में कुल पांच विद्यालयों ने प्रतिभाग किया।सीनियर बालक वर्ग और सीनियर बालिका वर्ग में हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज प्रथम स्थान प्राप्त करके गोल्ड मेडल प्राप्त किया। जूनियर बालक वर्ग में आयोजक विद्यालय नेहरू कृषक इंटर कॉलेज को गोल्ड मेडल और हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज को सिल्वर मेडल प्राप्त हुआ।

इसी प्रकार सब जूनियर बालिका वर्ग में यूपीएस कंपोजिट विद्यालय पठखौली …एवं कंपोजिट विद्यालय बघौली की टीमों ने संयुक्त रूप से गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इस अवसर पर जिला खेल सचिव जोखू प्रसाद, बृजेश कुमार सिंह, मौलेन्दु नारायण पांडे, सुधीर कुमार, दिवाकर उपाध्याय, विजय कुमार, विकास मौर्य, उमेश त्रिपाठी, करीम खान, विवेकानंद यादव, जयप्रकाश, सुनील कुमार, दशरथ वर्मा, जिला क्रीड़ा अधिकारी अभिज्ञान मालवीय उपस्थित रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsसंतकबीरनगरSantkabir Nagar News: हैंडबाल प्रतियोगिता में एचआर इंटर कालेज रहा विजेता