उर्वरकों के वितरण में फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य

Newswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
share

Santkabir-nagar News - हिन्दुस्तान टीम, संतकबीरनगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में धरती माता बचाओ अभियान अंतर्गत

उर्वरकों के वितरण में फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य

हिन्दुस्तान टीम, संतकबीरनगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में धरती माता बचाओ अभियान अंतर्गत जिला स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट कक्ष में आयोजित हुई। बैठक में जिला कृषि अधिकारी डॉ सर्वेश कुमार यादव ने बताया कि शासनादेश के तहत आगामी एक मई से उर्वरकों का वितरण में फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य किया गया है।वर्तमान समय में जिले में उर्वरकों की उपलब्धता पर्याप्त मात्रा में है। बैठक में डीएम ने कहा कि जोत रकबा के आधार पर ही किसानों को उर्वरक वितरण किया जाए। गत वर्ष के सापेक्ष यूरिया, डीएपी एवं एनपीके के वितरण पर नजर रखी जाए। अनियमितता मिलने पर तत्काल कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए संबंधित विक्रेता के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

उन्होंने कहा कि अधिक उर्वरक खरीद करने वालों पर भी नजर रखी जाए। कृषि गोष्ठी एवं मेलों के आयोजन के माध्यम से भी किसानों को संतुलित उर्वरकों को प्रयोग करने हेतु प्रोत्साहित एवं जागरूक किया जाए। इस अवसर पर उप कृषि निदेशक डॉ राकेश कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी डॉ सर्वेश कुमार यादव, प्रभारी सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक मनोज कुमार, जिला प्रबंधक अखिलेश कुमार, डीपीआरओ मनोज कुमार, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज व कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।