जिला कृषि अधिकारी को देख समिति का सचिव भागा, लाइसेंस निलंबित
Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर जिले के कृषि अधिकारी डा सर्वेश कुमार यादव ने बघौली क्षेत्र में सात उर्वरक प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। कई प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित किए गए और नोटिस जारी किए गए। अधिकारी ने किसानों को गुणवत्ता युक्त खाद मुहैया कराने के लिए नियमित निरीक्षण करने का आश्वासन दिया।
संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में जिला कृषि अधिकारी डा सर्वेश कुमार यादव ने बघौली क्षेत्र के सात उर्वरक प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। अधिकारी को देख साधन सहकारी समिति, शिवपार बकहा के सचिव भाग खड़े हुए। इस पर समिति का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा दो और प्रतिष्ठान एग्री जंक्शन, बगड़ो, सिद्धार्थ सम्राट ट्रेडर्स, जंगल बेलहार को कारण बताओं ने नोटिस जारी किया गया है। जिला कृषि अधिकारी ने किसानों को गुणवत्ता युक्त खाद मुहैया कराने के लिए नियमित रूप से दुकानों का निरीक्षण कर रहे हैं। जहां पर पर भी खामियां मिल रही हैं वहां पर कार्रवाई की जा रही है।

जिला कृषि अधिकारी ने सत्यम बीज भंडार बड़गो, शिवम् खाद भंडार बड़गो, एग्री जंक्शन, बड़गो, मौर्य खाद बीज भंडार खरकवा, यादव ट्रेडर्स तिघरा, मौर्य खाद भंडार बभनी, साधन सहकारी समिति शिवापार आदि प्रतिष्ठानों का भी निरीक्षण किया। छापे के दौरान उर्वरकों की उपलब्धता पर्याप्त रही। जिला कृषि अधिकारी ने सभी उर्वरक विक्रेताओं को खतौनी के आधार पर उर्वरकों को वितिरत करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने बताया कि लगभग 70% किसान फॉस्फेटिक उर्वरक ले जा चुके हैं। जिले में 8908 एमटी यूरिया, एनपीके 2546 एमटी डीएपी 2541 एमटी मौजूद है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जल्द ही जिले में और यूरिया व अन्य फास्फेटिक खाद मंगाया जा रहा है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


