Hindi NewsUttar-pradesh NewsSantkabir-nagar NewsDigitization of Voter Lists in Santkabir Nagar Meeting with Political Parties Planned
डिजिटाईजेशन पूरा होने पर पार्टियों के बीएलए के साथ करें बैठक

डिजिटाईजेशन पूरा होने पर पार्टियों के बीएलए के साथ करें बैठक

संक्षेप:

Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के जिलाधिकारी आलोक कुमार ने कहा है कि एसआईआर

Dec 03, 2025 10:58 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
share Share
Follow Us on

संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के जिलाधिकारी आलोक कुमार ने कहा है कि एसआईआर कार्यक्रम के तहत डिजिटाईजेशन का कार्य पूरा होने के बाद राजनीतिक दलों के बीएलए के साथ बैठक की जाएगी। उन्हें अनुपस्थित, शिफ्टेड, मृतक एवं डुप्लीकेट निर्वाचकों की सूची सभी बीएलए को उपलब्ध कराया जाएगा। इसकी रिसीविंग बूथ लेवल एजेंन्ट से लिया जाएगी। उन्होंने इसको लेकर सभी एसडीएम को सख्त निर्देश दिए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के अन्तर्गत घर-घर गणना की अवधि 11 दिसंबर 2025 तक बढ़ा दी गई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसको लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को निर्देश दिया है। कहा कि उक्त अवधि में बीएलओ के साथ बीएलए की बैठक की जानी है। उन्होंने कहा है कि कतिपय बूथ लेबल अधिकारियों द्वारा गणना प्रपत्रों के शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन की कार्रवाई पूर्ण कर ली गई होगी। जिन बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा गणना प्रपत्रों का शत-प्रतिशत डिजिटाइ‌जेशन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है, उनके द्वारा बूथ के मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों द्वारा नियुक्त किए गए बूथ लेवल एजेण्ट के साथ तत्काल बैठक की जाए। जैसे-जैसे बूथ लेवल अधिकारी गणना प्रपत्रों के शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन का कार्य पूर्ण करते जाएं, वैसे-वैसे सम्बन्धित बूथों के लिए नियुक्त बूथ लेवल एजेन्टों की बैठक की कार्रवाई पूर्ण कर ली जाए। उन्होंने निर्देश दिया है कि बूथ लेवल अधिकारियों एवं बूथ लेवल एजेन्टों के साथ बैठक से सम्बन्धित कार्यवृत्त, उपस्थिति, पावती, फोटोग्राफ्स (लैटीट्यूड एवं लॉगीट्यूड सहित) एवं बूथ लेवल एजेण्ट के टेस्टीमोनियल (अधिकतम 30 सेकेण्ड) इत्यादि निर्धारित प्रारूप पर तैयार कराएं। बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा ईसीआई नेट ऐप से अनुपस्थित, शिफ्टेड, मृतक एवं डुप्लीकेट निर्वाचकों की सूची डाउनलोड कर बैठक में बूथ लेवल एजेन्ट को उपलब्ध कराएं और बूथ लेवल एजेन्ट से उसका प्राप्ति प्रमाण पत्र भी लिया जाएगा। जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को निर्देश दिया है कि उक्त का अनुपालन करते हुए बूथ लेवल अधिकारियों एवं बूथ लेवल एजेण्टों के साथ होने वाली बैठक से सम्बन्धित कार्यवृत्ति, उपस्थिति पावती, फोटोग्राफ्स, टेस्टीमोनियल इत्यादि निर्धारित प्रारूप (प्रारूप संलग्न) पर तैयार करते हुए गूगल फार्म में अपलोड कराते हुए उसकी समस्त अभिलेख की एक प्रति जिला निर्वाचन कार्यालय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।