सेमरियावां में स्थापित होगा डायलिसिस सेंटर

Newswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
share

Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर जिले के सेमरियावां क्षेत्र में किडनी के मरीजों के लिए डायलिसिस यूनिट स्थापित की जाएगी। शासन से मंजूरी मिलने के बाद मरीजों को जिला मुख्यालय तक दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। यह यूनिट पीपीपी मॉडल पर बनाई जाएगी, और खलीलाबाद सीएचसी के मुकाबले सेमरियावां को प्राथमिकता दी गई है।

सेमरियावां में स्थापित होगा डायलिसिस सेंटर

संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के सेमरियावां क्षेत्र के किडनी के मरीजों को आने वाले दिनों में डायलिसिस के लिए जिला मुख्यालय तक की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। सेमरियावां में पीपीपी मॉडल पर डायलिसिस यूनिट स्थपित की जाएगी। इसके लिए शासन से मंजूरी मिल चुकी है। मंजूरी मिलने की पुष्टि मुख्य चिकित्साधिकारी डा. रामानुज कनौजिया ने की है। जिला चिकित्सालय में डायलिसिस सेंटर स्थापित है। यहां पर एक साथ दर्जन भर से अधिक मरीजों की डायलिसिस की जाती है। मरीजों की डायलिसिस करने के साथ-साथ जिला अस्पताल के एक फिजीशियन को नामित किया गया है। अब मरीजों की तादाद अधिक होने की वजह से इसे विस्तार देने की योजना शासन से तैयार की गई थी।

डायलिसिस यूनिट की स्थापना

शासन से उस सीएचसी पर डायलिसिस स्थापित करने के लिए सीएमओ कार्यालय से प्रस्ताव मांगा था, जिस सीएचसी के क्षेत्र में मरीजों की संख्या भी अधिक हो। सबसे अधिक मरीज खलीलाबाद सीएचसी पर हैं, लेकिन जिला मुख्यालय का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र होने की वजह से यहां के बजाए सेमरियावां और मेहदावल सीएचसी दो जगह के लिए प्रस्ताव सीएमओ कार्यालय से भेजा गया था। इन दोनों स्थानों में से एक स्थान पर डायलिसिस सेंटर स्थापित किए जाने को मंजूरी मिली है। सेमरियावां पर यूनिट के स्थापना की प्राथमिकता दी गई है।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App

मुख्य चिकित्साधिकारी की पुष्टि

मुख्य चिकित्साधिकारी डा. रामानुज कनौजिया ने बताया कि सीएचसी सेमरियावां और मेहदावल में डायलिसिस यूनिट लगने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। शासन से डायलसिस की एक यूनिट लगाए जाने की मंजूरी मिली है। सीएचसी सेमरियावां पहली प्राथमिकता है। किन्हीं कारणों से वहां पर डायलसिस यूनिट नहीं लगी तो बघौली में इसे स्थापित कराया जाएगा।

सामान्य प्रश्न

सेमरियावां में डायलिसिस यूनिट कब स्थापित की जाएगी?
डायलिसिस यूनिट सेमरियावां में जल्द ही स्थापित की जाएगी।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।