सेमरियावां में स्थापित होगा डायलिसिस सेंटर

हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
Follow us on Google News
share

सेमरियावां क्षेत्र के किडनी के मरीजों के लिए डायलिसिस यूनिट स्थापित की जाएगी। इसके लिए शासन से मंजूरी मिल चुकी है। जिला चिकित्सालय में डायलिसिस सेंटर है, लेकिन मरीजों की संख्या बढ़ने के कारण विस्तार की योजना बनाई गई। सेमरियावां को प्राथमिकता दी गई है।

सेमरियावां में स्थापित होगा डायलिसिस सेंटर

संतकबीरनगर, निज संवाददाता। सेमरियावां क्षेत्र के किडनी के मरीजों को आने वाले दिनों में डायलिसिस के लिए जिला मुख्यालय तक की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। सेमरियावां में पीपीपी मॉडल पर डायलिसिस यूनिट स्थपित की जाएगी। इसके लिए शासन से मंजूरी मिल चुकी है। मंजूरी मिलने की पुष्टि मुख्य चिकित्साधिकारी डा. रामानुज कनौजिया ने की है।

डायलिसिस सेंटर की स्थापना

जिला चिकित्सालय में डायलिसिस सेंटर स्थापित है। यहां पर एक साथ दर्जन भर से अधिक मरीजों की डायलिसिस की जाती है। मरीजों की डायलिसिस करने के साथ-साथ जिला अस्पताल के एक फिजीशियन को नामित किया गया है। अब मरीजों की तादाद अधिक होने की वजह से इसे विस्तार देने की योजना शासन से तैयार की गई थी। शासन से उस सीएचसी पर डायलिसिस स्थापित करने के लिए सीएमओ कार्यालय से प्रस्ताव मांगा था, जिस सीएचसी के क्षेत्र में मरीजों की संख्या भी अधिक हो। सबसे अधिक मरीज खलीलाबाद सीएचसी पर हैं, लेकिन जिला मुख्यालय का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र होने की वजह से यहां के बजाए सेमरियावां और मेहदावल सीएचसी दो जगह के लिए प्रस्ताव सीएमओ कार्यालय से भेजा गया था। इन दोनों स्थानों में से एक स्थान पर डायलिसिस सेंटर स्थापित किए जाने को मंजूरी मिली है। सेमरियावां पर यूनिट के स्थापना की प्राथमिकता दी गई है।

प्रस्ताव की प्राथमिकता

‘सीएचसी सेमरियावां और मेहदावल में डायलिसिस यूनिट लगने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। शासन से डायलसिस की एक यूनिट लगाए जाने की मंजूरी मिली है। सीएचसी सेमरियावां पहली प्राथमिकता है। किन्हीं कारणों से वहां पर डायलसिस नहीं लगा तो बघौली में इसे स्थापित कराया जाएगा।’

डा. रामानुज कनौजिया

मुख्य चिकित्साधिकारी संतकबीरनगर

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सेमरियावां में डायलिसिस यूनिट कब स्थापित की जाएगी?
सेमरियावां में पीपीपी मॉडल पर डायलिसिस यूनिट स्थपित की जाएगी।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।