श्रद्धालुओं ने स्नान दान कर चढ़ाई खिचड़ी
Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में मकर संक्रांति के अवसर पर पावन नदियों में
संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में मकर संक्रांति के अवसर पर पावन नदियों में श्रद्धालुओं ने स्नान दान किया। खिचड़ी का दान किया। वहीं तामेश्वरनाथ व संत कबीरदास की निर्वाण स्थली मगहर में खिचड़ी चढ़ाकर श्रद्धालुओं ने परिवार में सुख शांति की प्रर्थना की। यह सिलसिला दोपहर बाद तक चलता रहा। कबीरचौरा में लगे खिचड़ी मेले में उमड़ी भीड़ को देख दुकानदारों के चेहरे खिल उठे। इस दौरान दुकानों व झूलों पर लम्बी कतार लगी रही। मकर संक्राति के अवसर पर पावन सरयू व राप्ती नदी के घाटों पर पहुंचे श्रद्धालुओं ने स्नान दान कर पुण्यार्जन किया। काफी संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज भी रवाना हुए।
वहीं तामेश्वरनाथ व मगहर में संत कबीर की निर्वाण स्थली पर भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और आस्था की खिचड़ी चढ़ाई। मगहर में मेला लगा रहा कबीर चौरा मठ के महंत विचार दास ने बताया कि खिचड़ी सन्त समाज का फकीरी भोजन है। खिचड़ी चढ़ने की यह परम्परा पिछले कई वर्षों से चली आ रही है I जो आज भी कायम है। चेयरपर्सन अनवरी बेगम ने कहा कि परम्परागत खिचड़ी का मेले का अतीत काफी सुनहरा रहा है। जो लगातार आगे बढ़ते हुए तरक्की की इबारत लिख रहा है। इसमें आमजन के साथ ही दुकानदारों का सहयोग मिल रहा है। यहां मिलने वाली सुविधा व मिलने वाले संसाधन से दुकानदार व मेलार्थी इतने उत्साहित रहते हैं कि यहां आने के लिए बेताब रहते हैं। मेले की सुरक्षा और निगरानी के लिए चौकी इंचार्ज मनीष जायसवाल अपने हमराहियों के साथ पैनी नजर रखे हुआ है। जिसकी मानिटरिंग सीओ सदर अमित कुमार कर रहे है। इस दौरान पूर्व चेयरमैन नुरूज्जमा अंसारी, सभासद अवधेश सिंह, संत केशव दास, अशोक कन्नौजिया, विरेन्द्र कुमार, दिनेश गिरी आदि मौजूद रहे। भण्डारे में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद संत कबीर दास की निर्वाण स्थली परिसर में स्थित ताना बाना भवन में विशाल भण्डारें का आयोजन किया जा रहा है। जिसका प्रसाद श्रद्धालु व मेलार्थी ग्रहण कर रहे हैं। संत कबीर दास की निर्वाण स्थली पर चल रहे खिचड़ी के मेले में प्रत्येक वर्ष हरियाणा के श्रद्धालुओं द्वारा भण्डारा व प्रसाद ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी सज्जन कुमार व उनकी टीम द्वारा सेवा भाव से भण्डार व प्रसाद ग्रहण कराया जा रहा है। जिसमें आम जन के अलावा दूर दराज से आए श्रद्धालु व संतजन एक पंक्ति में बैठ कर भण्डारे का आनन्द ले रहे हैं। जिसमें संत केशव दास, अरविन्द शास्त्री, सोहम दास, रोहित दास आदि सहयोग कर रहे हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




