
मलिन बस्ती में कराए जाएंगे विकास कार्य
Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर में मलिन बस्तियों के विकास के लिए कार्य किए जाएंगे। डूडा के पीओ अपर एसडीएम ने स्थलों का निरीक्षण किया और डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए। शासन के निर्देश पर 66 स्थानों पर विकास कार्य प्रस्तावित हैं। इन कार्यों के लिए मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित बस्ती विकास योजनान्तर्गत कदम उठाए जाएंगे।
संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में शहर की मलिन बस्तियों के दिन सुधरने के आसार बढ़ गए हैं। इन बस्तियों में विकास कार्य कराए जाएंगे। डूडा के पीओ अपर एसडीएम ने मलिन बस्ती का दौरा कर प्रस्तावित स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वीकृत कार्यों डीपीआर तैयार कराने का एई व जेई को निर्देश दिया। डीपीआरनिदेशक, सूडा को उपलब्ध कराया जाएगा। डीपीआर स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य कराए जाएंगे। शासन के निर्देश पर शहर में पांच दर्जन से अधिक स्थानों पर मलिन बस्ती और अल्प विकसित क्षेत्र के लिए विकास के कार्य कराए जाएंगे। ये कार्य मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित व मलिन बस्ती विकास योजनान्तर्गत कराए जाएंगे।
इसके लिए शनिवार को जिलाधिकारी, जिला नगरीय विकास अभिकरण के अध्यक्ष डीए व अध्यक्ष व परियोजना निदेशक एडीएम के निर्देश पर पीओ अपर एसडीएम ने बगहिया और बनियाबारी का जायजा लिया। वित्तीय वर्ष 2025-26 में 66 स्थानों पर काम प्रस्तावित है। इसमें बगहिया में दो स्थान और बनियाबारी में दो स्थानों का स्थलीय निरीक्षण किया गया है। जिला स्तर पर स्वीकृत कार्यो के सापेक्ष डीपीआर निदेशक सूडा को उपलब्ध कराया जाना है। परियोजना अधिकारी डूडा अपर उप जिलाधिकारी ने टीम के साथ संयुक्त रूप से परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। सहायक अभियन्ता एवं अवर अभियन्ता को शासनादेश के अनुरूप डीपीआर तत्काल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




