Hindi NewsUttar-pradesh NewsSantkabir-nagar NewsDense Fog Causes Collision between Truck and Trailer on Ram Janaki Road
घने कोहरे में ट्रक-ट्रेलर की भिड़ंत, पांच घंटे जाम से राहगीर परेशान

घने कोहरे में ट्रक-ट्रेलर की भिड़ंत, पांच घंटे जाम से राहगीर परेशान

संक्षेप:

Santkabir-nagar News - धनघटा में डुहिया घाट पुल के पास शुक्रवार सुबह घने कोहरे के कारण ट्रेलर और ट्रक की भिड़ंत हो गई। दोनों चालक घायल हुए, लेकिन चोटें मामूली थीं। दुर्घटना से राम जानकी मार्ग पर पांच घंटे जाम लगा रहा। पुलिस ने वाहनों को हटवाने और रूट डायवर्जन का काम किया।

Jan 03, 2026 01:51 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
share Share
Follow Us on

धनघटा, हिन्दुस्तान संवाद। धनघटा थाना क्षेत्र के राम जानकी मार्ग पर स्थित डुहिया घाट पुल के समीप शुक्रवार सुबह घने कोहरे के कारण ट्रेलर और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्रेलर और ट्रक के चालक घायल हो गए, हालांकि दोनों को मामूली चोटें आई हैं। दुर्घटना से राम जानकी मार्ग पांच घंटे जाम रहा। वाहनों को दूसरे मार्ग से डायवर्ट कर चलाया गया। धनघटा थाना क्षेत्र के राम जानकी मार्ग पर स्थित डुहिया घाट पुल के समीप शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे घने कोहरे के कारण ट्रेलर और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्रेलर और ट्रक दोनों के चालक घायल हो गए।

हालांकि दोनों को मामूली चोटें आई हैं। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक बीच सड़क पर क्षतिग्रस्त होकर खड़ा हो गया, जिससे मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया और वाहनों को हटवाने की कोशिश शुरू की। दोनों घायलों को अस्पताल भेजकर इलाज कराया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह के समय कोहरा काफी घना था, जिससे दृश्यता बेहद कम हो गई थी। दुर्घटना के बाद करीब पांच घंटे तक मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस ने रूट डायवर्जन कर किसी तरह छोटी गाड़ियों को सेमरी डुहिया के रास्ते निकाला। इससे आवागमन चलता रहा। दोपहर बाद करीब 1:30 बजे हाइड्रा मशीन मंगाकर दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया। जिसके बाद आवागमन पूरी तरह बहाल हो सका। पुलिस ने वाहन चालकों से कोहरे के समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;