देर रात से छाया घना कोहरा, गलन भरी ठंड व बर्फीली हवाओं से लोग ठिठुरे

Jan 06, 2026 11:12 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
share Share
Follow Us on

Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर जिले में कड़ाके की सर्दी और घना कोहरा छाया रहा। विजबिलटी 10 से 12 मीटर तक कम हो गई, जिससे हाईवे पर वाहन धीमी गति से चल रहे थे। तापमान 08 डिग्री तक गिर गया, जिससे लोग और जानवर ठंड से परेशान हो रहे हैं।

देर रात से छाया घना कोहरा, गलन भरी ठंड व बर्फीली हवाओं से लोग ठिठुरे

संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में लगातार कड़ाके की सर्दी चल रही है। मंगलवार को सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। घने कोहरे की वजह से हाईवे पर वाहन रेंगते नजर आए। विजबिलटी घट कर 10 से 12 मीटर तक आ गई थी। सुबह नौ बजे के बाद कोहरा कम होना शुरू हुआ। 10 बजे तक पूरी तरह से छंटा नहीं। आसमान से पानी के कण जैसे गिरते रहे। तापमान लगातार कम बना हुआ है। इसकी वजह से लोग ठंड से सिकुड़े हुए हैं। मौसम के मिजाज में उतार-चढ़ाव चल रहा है। रविवार को दिन में धूप होने के बाद रात से ही हल्का कोहरा छाने लगा था।

रात बढ़ती गई तो कोहरा उतना ही अधिक पड़ता गया। विजबिलटी कम होने की वजह से हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थम सी गई। वाहन रेंगते हुए नजर आए। सुबह होने तक कोहरा और घना हो गया। हाईवे पर वाहन रेंगते नजर आए। नौ बजे के बाद कोहरा कम होने लगा पर 10 बजे तक सामान्य नहीं हो सका। इस दौरान सर्द हवाएं बूढ़े और बच्चों को परेशान करती रहीं। बेजुबानों के लिए यह सर्दी काल बनती जा रही है। छुट्टा जानवर पेड़ के नीचे रात गुजार हैं। शहर के अंदर छुट्टा जानवर जहां भी खाली स्थान पा रहे हैं वहीं पर रात गुजार रहे हैं। इस प्रकार का मौसम जानवरों के लिए बेहद प्रतिकूल हो गया है। न्यूनतम तापमान 08 डिग्री रिकार्ड किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;