Santkabir Nagar News: भुगतान में फंसा वीबी जी रामजी के मजदूरों की 7.82 करोड़ की मजदूरी

हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
share

Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, राहुल राय। वीबी जी रामजी योजना के तहत काम करने वाले मजदूरों को मजदूरी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। 25 दिन पहले डोंगल लगने के बाद भी मजदूरों के खातों में पैसा नहीं पहुंचा। सामान्य और पिछड़ा वर्ग के मजदूरों की मजदूरी का भुगतान शुरू हुआ है, लेकिन अनुसूचित जाति के मजदूरों को अभी इंतजार करना होगा।

Santkabir Nagar News: भुगतान में फंसा वीबी जी रामजी के मजदूरों की 7.82 करोड़ की मजदूरी

Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, राहुल राय। वीबी जी रामजी योजना के तहत कार्य करने वाले मजदूरों को मजदूरी के लिए जिले में लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि ब्लॉकों से डोंगल लगने के करीब 25 दिन बाद तक मजदूरों के खाते में उनके हक का पैसा नहीं पहुंचा है। इससे उनमे निराशा है। वैसे भी अभी केवल सामान्य व पिछड़ा वर्ग के मजदूरों की मजदूरी का ही भुगतान होना है। अनुसूचित जाति के मजदूरों को इंतजार करना पड़ेगा। विभागीय आकड़ों के अनुसार डोंगल लगने के बाद 7 करोड़ 82 लाख रुपए के मजदूरी का भुगतान फंसा हुआ है। इसका भुगतान ट्रेजरी से होना है। हालांकि विभागीय अधिकारियों का दावा है कि भुगतान प्रक्रियाधीन है और मजदूरों के खाते में पैसा जाना शुरू हो गया है।

मजदूरी भुगतान प्रक्रिया

वीबी जी राम जी योजना लागू करने के साथ ही शासन ने निर्धारित समय के भीतर ही मजदूरी भुगतान के आदेश दिए थे। इस योजना के तहत कार्य करने के 15 दिन के भीतर मजदूरी का भुगतान किया जाना अनिवार्य किया गया है। लेकिन जनपद में ऐसा नहीं हो पा रहा है। मजदूर कार्य करने के बाद से ब्लाकों का चक्कर लगा रहे हैं। अनुसूचित जाति के मजदूरों का तो अभी एफटीओ ही जारी नहीं हुआ है। सामान्य व पिछड़ा वर्ग के मजदूरों की मजदूरी के भुगतान की प्रक्रिया शुरू हुई भी तो वह भी अटकी हुई है। 25 दिन पूर्व ब्लाकों से भुगतान के लिए डोंगल लगाया गया। इसके बाद भुगतान के लिए बिल ट्रेजरी में भेजे गए। लेकिन अभी तक मजदूरों के खाते में धन नहीं पहुंच सका है। जिससे मजदूरों में काफी निराशा है।

मजदुरी भुगतान का वर्गीकरण

जाने किस ब्लाक में कितना होना है मजदूरी का भुगताननाथनगर ब्लॉक में सामान्य वर्ग के मजदूरों का 2 करोड़ 12 लाख 18 हज़ार रुपये का डोंगल लगा है। जबकि 1 करोड़ 35 लाख 86 हजार रूपये अनुसूचित वर्ग के मजदूरों का 18 अगस्त तक का बकाया है। बघौली में 43 लाख 70 हजार डोंगल लगा है। बाकी अनुसूचित का 45 लाख 34 हजार बकाया है। बेलहर ब्लॉक के 46 लाख 65 हजार का डोंगल लगा है, जबकि 26 लाख 72 हजार अनुसूचित का बकाया है। हैंसर का 1 करोड़ 41 लाख 94 हजार डोंगल लगा है, जबकि अनुसूचित का 1 करोड़ 20 लाख 32 हजार बकाया है। खलीलाबाद में 61 लाख 90 हजार डोंगल लगा है, तो 35 लाख 83 हजार अनुसूचित का बकाया है। मेहदावल में 26 लाख 52 हजार का डोंगल लगा है और 45 लाख 76 हजार बकाया अनुसूचित जाति के मजदूरों का है। पौली में 1 करोड़ 20 लाख 11 हजार का डोंगल लगा है और 30 लाख 41 हजार अनुसूचित वर्ग का बकाया है। सांथा ब्लॉक का एक करोड़ 8 लाख 3 हजार का डोंगल लगा है और 1 करोड़ 11 लाख 54 हजार बकाया अनुसूचित जाति का है। सेमरियावां ब्लॉक का 21 लाख 66 हजार का डोंगल लगा है और 28 लाख से ऊपर का अनुसूचित का बकाया है। कुल 7 करोड़ 82 लाख 95 हजार का डोंगल लगा है। जबकि टोटल 5 करोड़ 80 लाख 40 हजार अनुसूचित जाति के मजदूरों की मजदूरी बकाया है

भुगतान की स्थिति

सभी बाधाएं दूर हो गई हैं। भुगतान शुरू हो गया है। अब सभी मजदूरों के मजदूरी का भुगतान नियमित रूप से हो रहा है। एक से दो दिन के भीतर सभी मजदूरों के खाते में मजदूरी पहुंच जाएगी। कई ब्लाकों में पहुंच भी गई है। जहां तक रहा अनुसूचित जाति के मजदूरों की मजदूरी का सवाल तो एफटीओ बनना शुरू हो गया है, जल्द ही उसका भी भुगतान हो जाएगा।

डॉ प्रभात कुमार द्विवेदी

उपायुक्त, मनरेगा

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦वीबी जी रामजी योजना के तहत मजदूरों को भुगतान में देरी का कारण क्या है?−
मजदूरों के खाते में पैसा नहीं पहुंचने का कारण 7 करोड़ 82 लाख रुपए का मजदूरी भुगतान फंसा होना है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsसंतकबीरनगरSantkabir Nagar News: भुगतान में फंसा वीबी जी रामजी के मजदूरों की 7.82 करोड़ की मजदूरी