Hindi NewsUttar-pradesh NewsSantkabir-nagar NewsDelayed Rice Procurement in Santkabirnagar Mill Contracts Pending
मिलरों का अनुबंध न होने से धान खरीद में आ रही बाधा

मिलरों का अनुबंध न होने से धान खरीद में आ रही बाधा

संक्षेप:

Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर में एक नवंबर से धान खरीद शुरू हुई है, लेकिन 13 दिन बाद भी मिलरों से अनुबंध नहीं हो सका है। खरीद की गति धीमी है और किसानों को परेशानी हो रही है। अधिकारियों का कहना है कि अनुबंध की प्रक्रिया जल्द ही पूरी हो जाएगी। अभी तक केवल 117 एमटी धान की खरीद हुई है।

Nov 14, 2025 01:02 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
share Share
Follow Us on

संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में एक नवंबर से ही धान खरीद शुरू हो गई है। लेकिन करीब 13 दिन बाद भी मिलरों से अनुबंध नहीं हो सका है। इस कारण खरीद की गति काफी कम है। क्रय केन्द्र के प्रभारी मिलरों से अनुबंध का इंतजार कर रहे हैं। जिससे खरीद के साथ ही वे धान को मिल पर भेजना भी शुरू कर दें। कई केन्द्रों पर गोदाम काफी छोटे हैं इस कारण वे और डर रहे हैं। हालांकि विभाग के अधिकारियों का दावा है कि एक से दो दिन के भीतर ही मिलरों से अनुबंध हो जाएगा। इस बार शासन ने जनपद के 40 हजार एमटी धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसके लिए कुल 40 क्रय केन्द्र बनाए गए हैं। इसमें से 36 क्रय केन्द्र सक्रिय हो गए हैं, लेकिन अभी तक मिलरों से अनुबंध नहीं हुआ है। अनुबंध न होने के कारण खरीद प्रभावित है। कई केन्द्रों के प्रभारी किसानों को रुकने के लिए कह रहे हैं। इससे किसान काफी परेशान हैं। क्रय केन्द्रों के प्रभारियों का कहना है कि खरीद करके धान का स्टॉक कहां रखा जाएगा। क्योंकि गोदाम छोटे हैं। बाहर खुले में रखने पर खराब होने का भी डर है। हालांकि जिले में 20 मिलर चिन्हित हैं, जिनका अनुबंध होना है। इसकी प्रक्रिया चल भी रही है। लेकिन इस बार पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन हो रही है इस कारण अनुबंध होने में समय लग रहा है। विभागीय अधिकारियों का दावा है कि एक से दो दिन के भीतर अनुबंध की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। अनुबंध के बाद प्रत्येक मिल को केन्द्रों का आवंटन उसकी क्षमता के अनुसार किया जाएगा। --------------- अभी तक हुई 117 एमटी खरीद जिले में खरीद शुरू हुए 13 दिन बीत गया है, लेकिन अभी तक महज 117.28 एमटी खरीद हुई है। कुल 28 किसानों से ही खरीद की गई है। सबसे अधिक खरीद विपणन विभाग के केन्द्रों पर हुई है। डिप्टी आरएमओ कमलेश सिंह ने कहा कि सभी केन्द्रों पर खरीद चल रही है। मिलरों के अनुबंध की प्रक्रिया अन्तिम चरण में है। आज पूरी हो जाएगी। क्रय केन्द्र प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे नियमित खरीद करें। इसकी पूरी मॉनीटरिंग भी की जा रही है।