Santkabir Nagar News: झमाझम बारिश के बाद मेले में कम हुई मरीजों की तादाद
Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर में रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला में मरीजों की संख्या में कमी आई। एक हजार 42 मरीजों का इलाज हुआ, जिसमें सबसे अधिक 200 मरीज बूधा कला केंद्र पर मिले। बारिश के कारण मरीजों की तादाद में कमी आई। मेला में विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं का इलाज किया गया।

Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। जिले के स्वास्थ्य केन्द्रों पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला में मरीजों की तादाद में कमी आई। पूरे दिन में एक हजार 42 मरीजों का इलाज हुआ। सबसे अधिक बूधा कला केंद्र पर दो सौ मरीजों का इलाज किया गया। सबसे कम मरीज धनघटा चिकित्सालय में आयोजित मेले में आए। वहां पर मात्र 15 मरीजों का मेले में इलाज हुआ। बरसाती बीमारी लोगों को खूब परेशान कर रही है। भोर में झमाझम बारिश होने की वजह से मरीजों की तादाद में कमी आई है।मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाली योजनाओं में से स्वास्थ्य मेला एक है। जिले में रविवार को 24 स्थानों पर मेला का आयोजन किया गया है।
इसमें से शहरी क्षेत्र में छह और ग्रामीण क्षेत्र में 18 स्थानों पर मेला लगाया गया। गर्मी का मौसम आने के साथ गर्मी में होने वाली बीमारियों का प्रकोप बढ़ा है। तेज धूप की वजह से सन बर्न जैसी बीमारी हो रही है। इसके लिए लोग सन क्रीम का प्रयोग कर रहे हैं। रविवार को आयोजित मेले में 406 पुरुष, 489 महिलाओं का इलाज किया गया। मेले में 147 बच्चों का भी इलाज किया गया है। इस मेले में लीवर के 18 तो सांस से जुड़े 63 मरीजों का इलाज किया गया। उदर रोग के 87 और मधुमेह के 105 मरीज मेले में आए। स्किन डिजीज के 162 और क्षय रोग के संभावित 10 मरीज पाए गए हैं। एनीमिया के 06, एएनसी के 31 और हाइपरटेंशन के 84 मरीजों का इलाज किया गया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ रामानुज कन्नौजिया ने बताया कि मेले में मरीजों का बेहतर इलाज हो रहा है। मरीजों को उनके घर के निकट बेहतर चिकित्सा होने की वजह से अधिक संख्या में मरीज आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि बारिश होने की वजह से रविवार को आयोजित मेले में अन्य दिनों की अपेक्षा कुछ कम मरीज आए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


