एनएचएआई की लापरवाही से राहगीरों को जान का खतरा
Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र में भुजैनी चौराहे पर 6 मार्च को कार दुर्घटना में रेलिंग टूट गई थी। एक सप्ताह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद टूटी रेलिंग का नुकीला हिस्सा सड़क पर मौजूद है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को खतरा बना हुआ है। एनएचएआई द्वारा अभी तक इसे ठीक नहीं किया गया है।

संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित भुजैनी चौराहे पर बीते 6 मार्च की रात को रेलिंग तोड़कर कार दूसरे लेन पर आकर बड़े वाहन से टकरा गई जिसमें कार चालक घायल हो गया। रेलिंग टूटने के एक सप्ताह से अधिक हो गया लेकिन अभी तक रेलिंग का आधा हिस्सा रोड पर नुकीला निकला हुआ है। रोड पर जाते समय डिवाइडर से सटकर जाने में छोटे वाहन हो या बड़े वाहन उस रेलिंग से घायल हो सकते हैं जो अभी तक एनएचएआई द्वारा हटाया नहीं गया। राष्ट्रीय राजमार्ग पर भुजैनी चौराहे पर टूटी रेलिंग एक सप्ताह से अधिक समय से खतरनाक बनी हुई है।
भुजैनी चौराहे पर 6 मार्च को एक कार दुर्घटना में रेलिंग टूट गई थी, जिसके नुकीले हिस्से अभी भी सड़क पर निकले हुए हैं, जिससे राहगीरों को खतरा है। चौराहे के लोगों ने बताया कि दुर्घटना के एक सप्ताह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी, टूटी हुई रेलिंग का आधा हिस्सा सड़क पर नुकीला निकला हुआ है। इससे छोटे और बड़े दोनों तरह के वाहनों के चालकों को डिवाइडर के पास से गुजरते समय चोट लगने का खतरा बना हुआ है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा अभी तक इस खतरनाक स्थिति को ठीक नहीं किया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


