Santkabir Nagar News: लिंक भेजकर हैक करा दिया फोन, 88 हजार रुपये उड़ाए

हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
share

Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के साइबर अपराधियों ने लिंक भेजकर फोन हैक

Santkabir Nagar News: लिंक भेजकर हैक करा दिया फोन, 88 हजार रुपये उड़ाए

Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के साइबर अपराधियों ने लिंक भेजकर फोन हैक करा दिया। 88 हजार रुपये उड़ा दिए। शिकायत पर सक्रिय हुई टीम ने खाता होल्ड कराकर साइबर फ्रॉड के शिकार पीड़ित के खाते से गायब हुए 88,160 रुपये वापस कराए।एसओ अजय कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित सुरेंद्र नाथ पुत्र रामकवल, निवासी ग्राम महुरैया कनैला, थाना धनघटा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें एक संदिग्ध लिंक भेजकर उनका फोन हैक कर लिया। उनके खाते से 88,160 रुपये अज्ञात खाते में ट्रांसफर कर दिए। घटना की सूचना मिलते ही पीड़ित ने एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत मिलते ही साइबर सेल थाना धनघटा ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित कर फ्रॉड की पूरी रकम होल्ड कर फ्रीज करा दी। इसके बाद आवश्यक बैंकिंग प्रक्रिया और पत्राचार पूरा कर पूरी धनराशि पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई। रकम वापस मिलने पर पीड़ित ने यूपी पुलिस और धनघटा साइबर सेल की त्वरित कार्रवाई के लिए आभार जताया। एसओ ने अपील किया कि अनजान कॉल, संदिग्ध लिंक या फर्जी ऑफर के झांसे में न आएं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsसंतकबीरनगरSantkabir Nagar News: लिंक भेजकर हैक करा दिया फोन, 88 हजार रुपये उड़ाए