Santkabir Nagar News: साइबर फ्राड पीड़ित के खाते में वापस कराए 10 हजार रुपये
Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर जिले में साइबर अपराध का शिकार पीड़ित बनरासी गुप्ता को पुलिस ने उसकी धोखाधड़ी से निकाली गई 10,000 रुपये की धनराशि वापस दिलाई। साइबर हेल्प डेस्क के कर्मियों ने जल्द कार्रवाई कर बैंक से धनराशि लौटवाई। पुलिस ने लोगों से साइबर धोखाधड़ी से बचने और तुरंत शिकायत करने की अपील की।

Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में साइबर अपराध के शिकार पीड़ित को साइबर सेल कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने 10,000 रुपये की धनराशि खाते में वापस कराया। कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि पीड़ित बनरासी गुप्ता पुत्र स्वर्गीय रामअवध गुप्ता निवासी एकमा खलीलाबाद ने 08 मई 2026 को साइबर हेल्प डेस्क पर प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें शिकायत दर्ज कराया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने एईपीएस के माध्यम से कूटरचित एवं अवैध फिंगरप्रिंट का प्रयोग कर उनके बैंक खाते से 10,000 की धनराशि धोखाधड़ीपूर्वक निकाल ली। शिकायत प्राप्त होने पर साइबर हेल्प डेस्क पर तैनात आरक्षी रविकांत कुशवाहा द्वारा तत्काल आवश्यक कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक एवं अन्य माध्यमों से प्रभावी पैरवी की गई ।
पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही के परिणामस्वरूप पीड़ित के 10,000 उसके बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस करा दिए गए । कोतवाल ने अपील किया कि किसी भी अनजान कॉल, लिंक, ओटीपी , क्यूआर कोड अथवा ब्लैकमेलिंग के झांसे में न आएं। यदि आप साइबर ठगी के शिकार हो जाएं तो तत्काल 1930 हेल्पलाइन पर कॉल करें अथवा www.cybercrime.gov.in पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें। जिससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई कर आपकी धनराशि सुरक्षित कराई जा सकें।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


