विसौवा के कोमर व दमका टोला में चंहुओर अव्यवस्थाओं का बोलबाला

Newswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
share

Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के मेंहदावल ब्लाक के विसौवा ग्राम पंचायत का कोमर

विसौवा के कोमर व दमका टोला में चंहुओर अव्यवस्थाओं का बोलबाला
संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के मेंहदावल ब्लाक के विसौवा ग्राम पंचायत का कोमर व विसौवा टोला विकास से कोसों दूर है। गांवों के हो रहे समग्र विकास की यह गांव पोल खोल रहा है। जिम्मेदारों की उपेक्षा से गांव बदहाली का शिकार बना हुआ है। सड़क, पानी, जल निकासी आदि की समस्या से लोग जूझ रहे हैं। जगह-जगह फैली गंदगी, जाम नाली, टूटी सड़क गांव की पहचान बनकर रह गई है। गांव के लोगों ने आरोप लगाया कि मूलभूत सुविधाएं बहाली के नाम पर धन आने के बाद खर्च हो रहा है। लेकिन गांव की सूरत नहीं बदल रही है।

विसौवा ग्राम पंचायत की हालत बद से बदतर हो गई है। गांव में सुविधाओं के नाम पर कुछ भी नही है। मुख्य सड़क से गांव के कोमर टोला में प्रवेश करते ही बदहाली का सिलसिला शुरू हो जाता है। सड़क के एक तरफ बनी नाली गंदगी से पटी हुई है। सड़क के किनारे झाड़-झंखाड़ के साथ जगह-जगह गंदगी फैले हुए हैं। गांव को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर हर तरफ कंकरीट फैले हुए हैं। जगह-जगह सड़क टूटकर गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। वहीं दमका टोला को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर महज गिट्टियां पर अवशेष बचे रहने से लोगों को हिचकोले खाकर आवागमन करना मजबूरी हो गई है। वहीं गांव के अंदर की इंटरलॉकिंग सड़क की ईंटें लगभग गलकर समाप्त हो चुकी है। गलियों की सड़कों की हालत बेहद दयानीय है। सड़के टूटकर समाप्त हो गई है। नाली का गंदा पानी सड़क पर हमेशा भरा रहता है, हर तरफ गंदगी ही गंदगी नजर आ रहा है। नाली की हालत दयनीय है। गांव के अंदर जगह-जगह घरों से निकलने वाला कूड़ा-करकट फेंकने से गंदगी को बोलबाला बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि साफ-सफाई व्यवस्था ध्वस्त होने के बाद भी जिम्मेदार विकास व अन्य सुविधाओं को लेकर गंभीर नही हैं। गांव में जलनिकासी की समस्या हमेशा बनी रहती है। अतिक्रमण करके या तो नालियां पाट ली गई है या बिना नाली के ही सड़क का निर्माण कर दिया गया है। जगह-जगह बनाई गई नालियां टूटकर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं। गंदगी से पटी हुई है। नालियों के चोक होने से घरों का पानी सड़क पर इधर-उधर पसर रहा है। जलनिकासी की समस्या से बरसात होते ही लोगों को काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ता है। जगह-जगह लगे कूंड़े व गंदगी से उठती दुर्गंध का हर समय सभी को सामना करना पड़ रहा है। पेयजल की व्यवस्था की बदहाली से लोगों को स्वच्छ पानी नही मिल पा रहा है। गंदगी से मच्छरों के प्रकोप से लोग परेशान हैं। हालात यह है कि सड़क, पानी, स्वास्थ्य आदि जैसी बुनियादी सुविधाएं ध्वस्त हो गई हैं। गांव में सुविधा के नाम पर कुछ भी नही है। ग्रामीणों ने गांव की समस्या को लेकर जिम्मेदारों से कई बार शिकायत की, उसके बाद भी हालत जस के तस बनी हुई है। गांव में विद्युतीकरण की हालत भी दयनीय है। स्ट्रीट लाइट न होने से शाम होते ही गांव अंधेरे में डूब जाता है।

Voice of UP
जल-निकासी की समस्या से आए दिन पसरता रहता है गंदा पानी

विसौवा गांव की जल निकासी की समस्या प्रमुख समस्याओं में से एक है। नालियों में पटी गंदगी, चोक होने तथा कई जगहों पर नालियों के न होने से आए दिन गंदा पानी सड़क पर पसरता रहता है। बारिश होते ही जल निकासी की समस्या बद से बदतर हो जाती है। हालत यह हो जाते हैं कि लोगों के घरों में गंदा पानी घुसने लगता है। गांव के लोगों ने कहा कि जल निकासी की समस्या से आए दिन गंदगी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। ग्रामीणों ने कहा कि वर्षों से हम लोग बुनियादी सुविधाओं की दुर्दशा झेल रहे हैं। यहां विकास के नाम पर कोई भी कार्य नही कराया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।