फर्जी नर्सिंग होमों के खिलाफ जिले में चलेगा अभियान
Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर में फर्जी नर्सिंग होम और क्लीनिक के खिलाफ जल्द ही अभियान चलाया जाएगा। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. रामानुज कनौजिया ने अपर मुख्य चिकित्साधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी है। झोलाछाप चिकित्सकों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। अस्पतालों में इलाज कराने वाले मरीजों को किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में फर्जी नर्सिंग होम और क्लीनिक के खिलाफ जल्द ही अभियान संचालित किया जाएगा। इसके लिए प्लानिंग तैयार की जा रही है। ताकि अस्पताल में इलाज कराने के लिए आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। जिले में बड़े पैमाने पर नर्सिंग होम और अस्पताल खुल गए हैं। कुछ प्राईवेट अस्पताल का मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में रजिस्ट्रेशन हैं और कुछ मनमाने तरीके से संचालित हो रहे हैं। झोलाछाप चिकित्सकों के अस्पताल में इलाज के दौरान मरीजों की मौत होने पर अफरा-तफरी मच जाती है। अब इन्हीं चिकित्सालयों के खिलाफ अभियान चला कर जांच की जाएगी।
मुख्य चिकित्साधिकारी डा. रामानुज कनौजिया ने फर्जी नर्सिंग होम के खिलाफ अभियान संचालित करने की जिम्मेदारी अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. राम रतन को सौंपी है। ऐसे चिन्हित किए जाएंगे फर्जी डाक्टर फर्जी नर्सिंग होम और क्लीनिक के खिलाफ सीएचसी और पीएचसी के अधीक्षकों के माध्यम से सूची तैयार की जाएगी। विभागीय अधिकारियों के निर्देश पर झोला छाप चिकित्सकों के खिलाफ अभियान शुरू हो गया है। सेमरियावां से लेकर पौली तक झोला छाप चिकित्सकों की सूची तैयार की जा रही है। विभागीय अधिकारी उन चिकित्सालयों में तैनात चिकित्सकों का भी ब्यौरा जुटा रहे हैं, जिनके नाम पर नर्सिंग होम का रजिस्ट्रेशन हैं और वह मौके पर मौजूद नहीं मिलते हैं। डाटा संकलन के बाद समूचे जिले में अभियान चला कर फर्जी डाक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. राम रतन ने बताया कि जिले में जल्द ही अभियान चला कर फर्जी डाक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए ग्राउंड स्तर पर रिपोर्ट तैयार की जा रही है। इसी के साथ जिन नर्सिंग होमों के लाइसेंस एक्सपायर हो रहा है उन्हें रिनीवल के लिए भी निर्देश भेज दिए गए हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


