शराब के नशे में गाली देने का विरोध पड़ा भारी, दंपति को पीटा

Newswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
Follow us on Google News
share

मेंहदावल के गगनई बाबू गांव में शराब के नशे में गाली-गलौज कर रहे युवक का विरोध करने पर दंपती पर हमला हुआ। चार आरोपियों ने लाठी-डंडे और लोहे के पाइप से पति-पत्नी को घायल कर दिया। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, और मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

शराब के नशे में गाली देने का विरोध पड़ा भारी, दंपति को पीटा

मेंहदावल, हिन्दुस्तान संवाद। मेंहदावल थानाक्षेत्र के गगनई बाबू गांव में शराब के नशे में गाली-गलौज कर रहे युवक का विरोध करना दंपती को भारी पड़ गया। आरोप है कि विरोध करने पर चार लोगों ने लाठी-डंडे और लोहे के पाइप से हमला कर पति-पत्नी को घायल कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।गांव निवासी शांती देवी पत्नी दुर्विजय ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आठ मई की शाम करीब चार बजे अमरनाथ पुत्र ओमप्रकाश शराब के नशे में उनके घर के पास गाली-गलौज कर रहा था।

जब उन्होंने और उनके पति दुर्विजय ने इसका विरोध किया तो अमरनाथ, ओमप्रकाश पुत्र राजाल, उमा पत्नी संजय तथा लालमति पत्नी ओमप्रकाश समेत अन्य लोग लाठी-डंडा और लोहे का पाइप लेकर पहुंच गए। आरोप है कि सभी ने मिलकर पिटाई शुरू कर दी। मारपीट में पति के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं, जबकि उनको को भी अंदरूनी चोटें आई हैं। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद पीड़िता ने 12 मई को थाने पहुंचकर तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।