Hindi NewsUttar-pradesh NewsSantkabir-nagar NewsCouple and Daughter Booked for Fraud in Sant Kabir Nagar Land Sale Scam
तथ्य छुपाकर बैनामा करके रकम हड़पने वाले दंपति समेत तीन पर केस दर्ज

तथ्य छुपाकर बैनामा करके रकम हड़पने वाले दंपति समेत तीन पर केस दर्ज

संक्षेप:

Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर में एक दंपति और उनकी बेटी के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज किया गया है। पीड़िता आशा गोंड ने आरोप लगाया कि बाबूलाल उर्फ बब्बू ने जमीन का बैनामा करते समय तथ्य छिपाए और 17,50,000 रुपये हड़प लिए। बाद में उन्हें यह पता चला कि बैनामा गलत जानकारी पर आधारित था।

Dec 17, 2025 11:06 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
share Share
Follow Us on

संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में तथ्य छिपाकर जमीन का बैनामा करके रकम हड़प लेने के आरोप में कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने परसपुर के रहने वाले दंपति और बेटी के खिलाफ केस दर्ज किया। पीड़ित आशा गोंड पत्नी रंजीत गौड़ का आरोप है कि उसके गांव के बाबूलाल उर्फ बब्बू है,जो वर्तमान में मोहल्ला एल 682 केशवपुरम आवास विकास कल्याणपुर थाना कल्याणपुर जनपद कानपुर में भी मकान बनवाकर अपने परिवार चम्पा देवी, लड़की नीलम तथा अन्य के साथ रहते है। वह और उसके बेटे के पास बाबूलाल उर्फ बबलू एवं उनकी लड़की नीलम आई। बाप-बेटी कहे कि उससे खेत बेचने का जिक्र की और उसकी कीमत 17,50000 रुपये मांगी और खेत दिखाए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वह विभिन्न तिथियां में अपने खाते से फोन पे के माध्यम से बाबूलाल उर्फ बब्लू के खाते में रकम ट्रांसफर की। उसके पति ने अपने खाते से नीलम एवं बाबूलाल उर्फ बब्लू के खाते में रकम भेजा। जबकि उसका बेटा राजरजीत ने अपने खाते से रकम भेजा। इस प्रकार कुल 1750000 रुपये भेजा गया। दोनों लोगों की सहमति से 28 मार्च 2025 को रजिस्ट्री दफ्तर पर बाबूलाल उर्फ बब्लू एवं इनकी पत्नी एवं इनकी लड़की नीलम रजिस्ट्री दफ्तर खलीलाबाद आए और उक्त तय शुदा भूमि की रजिस्ट्री उसको कर दिए। जमीन का दाखिल-खारिज हो गया। वह जब धान की फसल बोने के लिए जुताई कराने गई, तब पता चला कि जो खेत विक्रय करने के लिए बाबूलाल उर्फ बब्लू ने पैसा लिया था। आराजी नंबर 85 न लिखकर आराजी नंबर 220 ख रकबा 0.487 हेक्टेयर का ½ भाग रकबा 0.2435 हेक्टेयर स्थित मौजा परसपुर का बैनामा कर दिया। उक्त बैनामे में केवल 10 लाख रुपये में बिक्रय करना अंकित किया गया है, जो खेत उसे दिखाया व किसी अन्य व्यक्ति को पहले ही माकूल कीमत लेकर बेच दिए थे। आरोप है कि तथ्य को छिपाकर कम कीमत की जमीन नदी के किनारे के एक फसली जमीन विक्रय कर दिए। छल कपट एवं धोखाधड़ी करके उसके 760000 रूपये जाल फरेब करके हड़प लिए। उलाहना देने पर नाराज होकर उसके घर में घुसकर लात मुक्का से मारे पीटे गाली गलौज और धमकी दिए। पुलिस ने फरियाद नहीं सुनी तो कोर्ट की शरण लिए। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि बाबूलाल उर्फ बब्लू ,बेटी नीलम और पत्नी चंपा के खिलाफ जालसाजी का केस दर्ज किया गया।