Hindi NewsUttar-pradesh NewsSantkabir-nagar NewsConsumer Commission Orders 60 000 Compensation for Delayed E-Rickshaw Registration in Santkabir Nagar
प्रपत्र एआरटीओ साइट पर अपलोड करने व 60 हजार अदा करने का आदेश

प्रपत्र एआरटीओ साइट पर अपलोड करने व 60 हजार अदा करने का आदेश

संक्षेप:

Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर में एक ई-रिक्शा की खरीद के बाद उसके पंजीकरण के कागजात एआरटीओ कार्यालय पर अपलोड न होने के कारण उपभोक्ता आयोग ने गंभीरता से लिया। न्यायालय ने एजेंसी को कागजात अपलोड करने और क्षतिपूर्ति के रूप में 60 हजार रुपए देने का आदेश दिया।

Feb 05, 2026 01:05 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
share Share
Follow Us on

हिन्दुस्तान टीम, संतकबीरनगर। ई रिक्शा विक्रय करने के उपरांत उसके कागजात एआरटीओ कार्यालय पर अपलोड न करने के कारण वाहन पंजीयन के कागजात न मिल पाने के मामले को जिला उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह व महिला सदस्य संतोष ने गंभीरता से लिया है। कागजात अपलोड करने के साथ क्षतिपूर्ति के रूप में रुपए 60 हजार अदा करने का आदेश दिया है। कोतवाली खलीलाबाद थानाक्षेत्र के मोहल्ला पठान टोला निवासी मोहम्मद इश्तियाक ने अद्विक लीगल कंसल्टेंसी के माध्यम से मुकदमा दाखिल कर कहा कि उन्होंने अपने पुत्र मोहम्मद राशिद के रोजगार के लिए 18 जुलाई 2024 को गोरखपुर स्थित स्काई इंटरप्राइजेज से अटूट संगम कंपनी का एक ई रिक्शा एक लाख 31 हजार में क्रय किया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

एजेंसी कर्मियों द्वारा वाहन से संबंधित एक फाइल बनाकर दिया गया और उसे एआरटीओ कार्यालय संतकबीरनगर में जमा करने के लिए कहा गया। उनके द्वारा कागजात जमा करने के बावजूद पंजीयन प्रमाण पत्र नहीं मिल पाया, क्योंकि एजेंसी द्वारा वाहन के कागजात एआरटीओ के साइट्स पर अपलोड नहीं किया गया था। बार-बार शिकायत करने के बाद भी उसे अपलोड नही किया गया। मजबूर होकर अद्विक लीगल कंसल्टेंसी के माध्यम से वाद दाखिल करना पड़ा। न्यायालय ने पत्रावली पर दाखिल प्रपत्रों व साक्ष्यों का अवलोकन करने के उपरांत वाहन एजेंसी के खिलाफ फैसला सुनाया है। वाहन से प्रपत्र एआरटीओ कार्यालय के साइट्स पर अपलोड करने का आदेश देने के साथ क्षतिपूर्ति के रूप में 60 हजार अदा करने का आदेश दिया है।