सीओ ने निर्माणाधीन थाने का किया निरीक्षण

हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
Follow us on Google News
share

बेलहर में क्षेत्राधिकारी सर्वदवन सिंह ने थाना बेलहरकला के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर जोर दिया और ठेकेदार को जल्द से जल्द शेष कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। उनका उद्देश्य पुलिस अधिकारियों को बेहतर कार्य वातावरण प्रदान करना है।

सीओ ने निर्माणाधीन थाने का किया निरीक्षण

बेलहर। क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्वदवन सिंह ने बुधवार को थाना बेलहरकला के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माणाधीन भवन के विभिन्न कक्षों, कार्यालय, बंदी गृह और बैरक के निर्माण कार्य का बारीकी से अवलोकन किया। कार्यदायी संस्था को निर्देश दिया कि निर्माण में प्रयुक्त होने वाली सामग्री उच्च गुणवत्ता की हो और मानक के अनुरूप ही निर्माण कार्य सुनिश्चित किया जाए। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को बेहतर कार्य वातावरण प्रदान करने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी ने सम्बन्धित ठेकेदार एवं कार्यदायी संस्था को स्पष्ट निर्देश दिए। कहा कि शेष बचे कार्यों को यथाशीघ्र पूर्ण कर भवन को हैंडओवर करने की प्रक्रिया तेज की जाए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।