ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश संतकबीरनगरकांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को किया याद

कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को किया याद

मेंहदावल। हिन्दुस्तान संवाद कांग्रेसियों ने शनिवार को कस्बा स्थित मिश्रा सदन पर राजीव...

कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को किया याद
हिन्दुस्तान टीम,संतकबीरनगरSun, 22 May 2022 12:41 AM
ऐप पर पढ़ें

मेंहदावल। हिन्दुस्तान संवाद

कांग्रेसियों ने शनिवार को कस्बा स्थित मिश्रा सदन पर राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया। पूर्व प्रधानमंत्री द्वारा देश के विकास में दिए योगदान पर चर्चा की। उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम की शुरुआत राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पार्चन से हुई। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गोपाल जी मिश्र ने कहा कि श्री गांधी ने युवाओं को भारत का भविष्य देखकर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया था। राजीव गांधी ने ग्रामीण भारत में शिक्षा की बेहतरी के लिए जवाहर नवोदय विद्यालयों की श्रृंखला स्थापित करने का काम शुरू किया। सूचना तकनीक और टेलीकाम के व्यापक प्रसार पर उनके जोर ने देश से सूचना क्रांति का सूत्रपात किया। संचार-व्यवस्था गांवों तक पहुंचनी शुरू हुई। जवाहिर मिश्र ने कहा कि भारत को इक्कीसवी सदी में ले जाने का जो सपना देखा था आज उसी के रास्ते पर देश अग्रसर है। राजीव गांधी ने आर्थिक नीतियों को परंपरागत नीतियों के प्रभाव से मुक्त करते हुए आर्थिक उदारीकरण की शुरुआत की। उन्होंने अमेरिका से भी संबंधों को बेहतर करते हुए आर्थिक और वैज्ञानिक-तकनीकी सहयोग की दिशा में कदम बढ़ाया। इस अवसर पर राजेश मिश्रा, राम उजागिर वर्मा, निरंकार राय, दिनेश बारी, बलराम चौबे, नूरुलहोदा, राम प्रसाद मणि, रविन्द्र चौबे, रघुनाथ पाठक, मुस्तफा, हसीमुल्लाह आदि लोग मौजूद रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें