संतकबीरनगर में दो ट्रेलरों की भिड़ंत से लगा जाम

Newswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
share

Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के कोतवाली खलीलाबाद के कांटे चौराहे के आगे आमने

संतकबीरनगर में दो ट्रेलरों की भिड़ंत से लगा जाम

संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के कोतवाली खलीलाबाद के कांटे चौराहे के आगे आमने सामने की टक्कर हो गई। हालांकि दुर्घटना में कोई घायल नहीं हुआ। लेकिन रोड जाम हो गया।कांटे चौकी पुलिस के अनुसार मंगलवार की सबह एक ट्रेलर खलीलाबाद से बस्ती की तरफ जा रहा था। कांटे चौकी से आगे भारत पेट्रोलियम पंप के पास पहुंचा था। इसी दौरान दूसरी लेन से गोरखपुर की तरफ जा रहा ट्रेलर अनियंत्रित होकर दूसरी लेन में पहुंच गया। दोनों ट्रेलर में आमने सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना में कोई घायल नहीं हुआ। पर बस्ती जाने वाली लेन पर आवागमन बाधित हो गया।

दूसरी लेन से दोनों तरफ का आवागमन हो रहा है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।