Hindi NewsUttar-pradesh NewsSantkabir-nagar NewsCold Weather Increasing in Santkabirnagar Minimum Temperature Drops to 14 C
बगैर शीतलहर के बढ़ रही ठंडक, रहें सावधान

बगैर शीतलहर के बढ़ रही ठंडक, रहें सावधान

संक्षेप:

Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में शीतलहर तो नहीं पड़ रही है, फिर भी

Mon, 10 Nov 2025 11:47 AMNewswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
share Share
Follow Us on

संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में शीतलहर तो नहीं पड़ रही है, फिर भी ठंडक धीरे-धीरे बढ़ रही है। नवम्बर माह का द्वितीय सप्ताह का समय चल रहा है। इस दौरान तापमान में तेजी से कमी आ रही है। सोमवार को न्यूनम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दिन की गर्माहट भी अब लोगों को परेशान नहीं कर रही है। सुबह व शाम हल्की धुंध छा रही है। अगहन का महीना शुरू होते ही ठंड का प्रकोप शुरू हो गया है। इस माह में तेजी के साथ तापमान में कमी आ रही है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

साथ ही अधिकतम तापमान में भी गिरावट आ रही है। इन दिनों 28 डिग्री के आस पास तापमान है। मौसम का मिजाज तेजी के साथ बदलने से तापमान में गिरावट आ रही है। शाम होते ही तापमान इतना कम हो जाता है कि बाइक पर चलने पर लोगों को ठंडक लगने लग रही है। दिन में लापरवाही के साथ जो लोग निकल जा रहे हैं, वे सर्द-गर्म के चपेट में आ जा रहे हैं। ऐसे लोगों की तबियत अधिक खराब हो रही है। मौसम का यह बदलाव बुजुर्गों पर भारी पड़ रहा है। वातावरण में बदलाव के चलते बुजुर्गों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। यही कारण है कि बुजुर्ग बीमार होकर अस्पताल आ रहे हैं। जिला अस्पताल के सीएमएस डा. रमाशंकर सिंह ने बताया कि बुजुर्गों को मौसम के बदलाव के दौरान एलर्जी वाली चीजों से बचना चाहिए। गुनगुना पानी पिएं। डस्ट से बचें। यही बेहतर होगा। बाल रोग विशेषज्ञ डा. डीपी सिंह ने बताया कि बच्चों को ठंडक से बचा कर रखना चाहिए। ताकि बच्चे सर्द-गर्म मौसम के चपेट में न आने पाएं। नरेन्द्र देव कृषि विवि कुमारगंज अयोध्या के मौसम वैज्ञानिक डा. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि आगामी 24 घंटे के दौरान वातावरण में धुंध छाई रहेगी। धूप में तल्खी नहीं के बराबर रहेगी। हवाएं समान्य गति से पछुआ ही चलने के आसार हैं।