Cloudy Weather in Santkabir Nagar with No Rain Farmers Await Relief बदली के साथ उमस भी करती रही परेशान, Santkabir-nagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSantkabir-nagar NewsCloudy Weather in Santkabir Nagar with No Rain Farmers Await Relief

बदली के साथ उमस भी करती रही परेशान

Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर में मंगलवार को बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस था। किसान बारिश का इंतजार कर रहे हैं, जिससे उन्हें सिंचाई...

Newswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगरWed, 10 Sep 2025 05:27 AM
share Share
Follow Us on
बदली के साथ उमस भी करती रही परेशान

संतकबीरनगर, निज संवाददाता। भोर से ही घने बादलों का आसमान में बादलों की आवाजाही लगी रही। दिन चढ़ने के बाद भी आसमान में बादल छाए रहे। कभी कभी बादलों के ओट से सूर्य देवता के दर्शन हो रहे थे। बदली छाने की वजह से उमस भरी गर्मी लोगों को पूरे दिन परेशान करती रही। इसके लिए लोग आसमान की राह निहार रहे थे, लेकिन पूरे दिन बारिश नहीं हुई। मंगलवार को आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। पूरे दिन धूप छांव का सिलसिला जारी। कभी चटख धूप लोगों को परेशान करती तो कभी बादलों की ओट में सूर्य देवता छिप जाते।

पूरे दिन बारिश नहीं हुई। मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। हवाएं भी मंद गति से चलती रहीं। किसानों को अभी भी एक भारी बारिश का इंतजार है। बरसात हो जाए तो किसानों को सिंचाई से राहत मिल जाएगी। आगामी 24 घंटे के दौरान आसमान में हल्के से मध्यम स्तर के बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। डा. अमरनाथ मिश्र, मौसम वैज्ञानिक, नरेन्द्र देव कृषि विवि कुमारगंज अयोध्या

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।