बिना मान्यता के चल रहे चार विद्यालयों को नोटिस
संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में बीईओ गरिमा यादव व एसडीएम संजीव कुमार राय

संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में बीईओ गरिमा यादव व एसडीएम संजीव कुमार राय ने शिक्षा क्षेत्र सांथा के विभिन्न स्थानों पर संचालित विद्यालयों की जांच की। इस दौरान चार विद्यालय बिना मान्यता के संचालित होते मिले। चारो विद्यालयों को बंद करने नोटिस दिया है।बीईओ गरिमा यादव व एसडीएम संजीव कुमार राय ने सांथा विकास खंड क्षेत्र में एक से पांच तक के संचालित विद्यालय सनराइस एकेडमी गोपालपुर, दिव्यांशी पटेल एजुकेशनल एकेडमी गोपालपुर, कक्षा एक से आठ तक संचालित विद्यालय आईटीएस स्कूल धोबहा और चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल रमवापुर का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण में उपरोक्त विद्यालय बगैर मान्यता के संचालित होते मिले।
इन विद्यालयों को बंद करा दिया गया। साथ ही स्कूल प्रबंधन को नोटिस देकर जवाब तलब किया है। इस दौरान बीईओ गरिमा यादव व एसडीएम ने निर्देशित किया कि बिना मान्यता प्राप्त किये अगर विद्यालय संचालित किया गया। तो प्रबंधक और प्रधानाध्यापक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया जाएगा, विद्यालय को सील भी किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


