Santkabir Nagar News: समूचे शहर को पानी मिलने में लग जाएगा एक साल
Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर में शहरवासियों को पेयजल सुविधा मिलने में लगभग एक साल का समय लग सकता है। जल निगम पाइप लाइन के विस्तार और ट्यूबवेल स्थापित कर रहा है। बरई टोला की टंकी से पानी की सप्लाई की जा रही है, लेकिन सभी वार्डों से पाइपलाइन अभी पूरी तरह से नहीं जुड़ी है।

Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। शहरियों को पूरी तरह से पेयजल सुविधा मुहैया होने लगभग एक साल का समय लगने की उम्मीद है। ट्यूबवेल स्थापना के साथ-साथ पाइन लाइन के विस्तार का काम जल निगम कर रही है। अधिक समय पाइप लाइन के विस्तार में लग रहा है। माना जा रहा है कि समूचे शहर में पानी मुहैया कराने में कम से कम एक वर्ष का समय लग सकता है।
जल टंकी की स्थिति
शहर में आधा दर्जन वाटर हेड टैंक बन कर तैयार हैं। इन पानी की टंकियों का प्रयोग किया जा सकता है। अभी एक वाटर हेड टैंक के माध्यम से शहर को पानी की सप्लाई की जा रही है। एक लाख लीटर से अधिक क्षमता वाली यह पानी की टंकी बरई टोला में स्थापित है। सुबह के समय एक ही ट्यूबवेल से टंकी में पानी भरा जा रहा था इस कारण से फोर्स के साथ लोगों के घरों में पानी नहीं पहुंच रहा है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए ईओ नगरपालिका ने पठान टोला के ट्यूबवेल को भी बरई टोला के वाटर हेड टैंक से अटैच कर दिया है। इससे पुराने शहर में आसानी से पानी पहुंच जाएगा।
पाइपलाइन का विस्तार
मुख्य मार्ग पर पानी की पाइप लाइन को डाल दिया गया है, लेकिन इस पाइप लाइन को सभी वार्डों से अभी तक पूरी तरह से अटैच नहीं किया गया है। नतीजतन शहर के सभी मोहल्लों के लोगों को पानी समस से नहीं मिल पा रहा है। इसके लिए अभी एक वर्ष का समय लगने के आसार हैं। बरसात के मौसम जमीन की खुदाई कर पाइप लाइन का विस्तार करना कठिन हो गया है। अब ऐसे में 2027 में सभी मोहल्लों में पानी पहुंचने के आसार हैं।
आगे की योजनाएँ
‘शहर में बंजरिया, पटखौली, बड़गो, सरैया गांव और सादिकगंज में पानी की टंकी बन कर तैयार है। जल्द ही इन टंकियों को ट्यूबवेल से जोड़ दिया जाएगा और आसपास के लोगों को शुद्ध पानी मुहैया हो जाएगा। बारिश की वजह से विस्तारीकरण का काम प्रभावित हो रहा है। बरसात बाद पाइप लाइन के विस्तार में तेजी आएगी। उसके बाद शहर के लोगों को शुद्ध पानी मुहैया हो पाएगा।’
अवधेश कुमार भारती
ईओ नगरपालिका
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


