मौसम का बदलाव बच्चों का बिगाड़ रहा सेहत

Newswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
Follow us on Google News
share

संतकबीरनगर में तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण बच्चों की तबियत खराब हो रही है। छोटे बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने से सर्दी, जुकाम, बुखार और खांसी की शिकायतें बढ़ गई हैं। डॉक्टरों ने सलाह दी है कि बच्चों को ठंडे पेय पदार्थों से दूर रखा जाए और जल्दी इलाज कराना चाहिए।

मौसम का बदलाव बच्चों का बिगाड़ रहा सेहत

संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जनपद में कभी तेज धूप तो कभी बदली और तापमान में हो रही कमी बच्चों की तबियत खराब कर रहा है। छोटे बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने के कारण बच्चे जल्दी बीमार हो जा रहे हैं। दो दिनों के दौरान तापमान में कमी के कारण बच्चों को सर्दी, जुकाम बुखार और खांसी आने की शिकायत मिल रही है। तीन दिन पूर्व जिले का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया जा रहा था। कड़ाके की धूप लोगों को परेशान कर रही थी। तीन दिन बाद दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है।

इस प्रकार का तापमान फरवरी माह में रिकार्ड किया जाता है। तापमान में यही उतार-चढ़ाव बच्चों को बीमार कर रहा है। और तो और कुछ बच्चे ठंडे पानी का भी प्रयोग कर ले रहे हैं। यह भी बीमारी का घर है। जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डा. सुनील कुमार ने बताया कि तापमान में उतार चढ़ाव की वजह से बच्चों को सर्दी, जुकाम-बुखार हो रहा है। कुछ बच्चों को तेज बुखार के साथ डायरिया भी हो रहा है। ऐसे बच्चों को वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि परिजनों को चाहिए कि वे अपने बच्चों का अति शीतल पेय पदार्थ पीने से रोकें। अत्यधिक शीतल पेय पदार्थ बच्चों को सबसे अधिक नुकसान पहुंचा रहा है। उन्होंने बताया कि बच्चों की तबियत खराब हो तो फौरी तौर विशेषज्ञ चिकित्सकों से इलाज कराएं।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।