Santkabir Nagar News: प्रेमजाल में फांसने में विफल होने पर मासूम का किया था अपहरण

हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
Follow us on Google News
share

Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। महिला को प्रेमजाल में फांसने में विफल होने पर आरोपी ने

Santkabir Nagar News: प्रेमजाल में फांसने में विफल होने पर मासूम का किया था अपहरण

Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। महिला को प्रेमजाल में फांसने में विफल होने पर आरोपी ने खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर सोते समय 10 माह की मासूम बच्ची का अपहरण कर लिया था। जीआरपी की पकड़ में आने के बाद पूछताछ में आरोपी ने मासूम के अपहरण का राज उगला। जीआरपी ने कार्रवाई पूरी करते हुए रविवार को आरोपी को बस्ती कारागार भेज दिया।जीआरपी बस्ती थाने के एसओ जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि खलीलाबाद कोतवाली के मगहर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 21 वर्षीय महिला का पूर्व में हरदोई जिले के पिहानी क्षेत्र के उस्मानपुर गांव निवासी रमन कुमार से संपर्क हुआ था।

महिला को करीब दो साल पहले रमन कुमार भगा ले गया था। इसी मामले में महिला के मायके वालों ने कोतवाली खलीलाबाद में केस दर्ज कराया था। उसी प्रकरण में प्रेमी पति रमन कुमार संतकबीरनगर जेल में बंद है। जबकि प्रेमी पति से जन्मी 10 माह की बच्ची भी है। महिला 10 जुलाई को अपनी 10 माह की मासूम बच्ची के साथ पति से मिलने जेल आई थी। मुलाकात के बाद देर रात वह खलीलाबाद रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर के पास बच्ची के साथ सो गई। आरोप है कि इसी दौरान महिला की बच्ची लापता हो गई । महिला की जब नींद टूटी तब बच्ची को न पाकर वह घबरा गई । महिला के शोर मचाने पर जीआरपी चौकी ख्रलीलाबाद के प्रभारी राजीव कुमार सिंह अपने सहयोगी कर्मी के साथ मौके पर तत्काल पहुंच कर कार्रवाई शुरू किए। सूचना पर एसओ जितेंद्र कुमार सिंह भी मौके पर पहुंच गए। जीआरपी की टीम स्टेशन परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके आधार पर जीआरपी पुलिस ने 03 घंटे के अंदर रेलवे स्टेशन के पूर्वी समपार फाटक के पास से आरोपी को दबोच लिया और मासूम बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान राहुल कुमार (28) पुत्र स्वर्गीय अशोक कुमार निवासी चुड़ियार मोहल्ला गोलाबाजार कोतवाली खलीलाबाद के रूप में हुई। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि अक्सर महिला अपने प्रेमी पति से मिलने के लिए जिला कारागार आती-जाती रहती थी। इसी दौरान आरोपी राहुल की महिला से जान-पहचान हुई। वह पिछले 10-12 दिनों से महिला पर अपने साथ रहने का दबाव बना रहा था। महिला के इंकार करने पर उसने बच्ची का अपहरण कर लिया। आरोपी ने गिरफ्तारी के बाद पुलिस पूछताछ में पूरी घटना की जानकारी दी। जीआरपी थाने में आरोपी के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया, वहां से उसे जेल भेजा गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।