
मजिस्ट्रेटों की निगरानी में होगा छठ मेले का आयोजन
Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर जिले में छठ पूजा के पर्व के लिए तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं। घाटों पर अव्यवस्था न होने देने के लिए मजिस्ट्रेट और पुलिस तैनात रहेंगे। 12 स्थानों पर पूजा होगी और घाटों की साफ-सफाई तथा सजावट...
संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में सूर्य उपासना का पर्व छठ को लेकर शहर में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। घाटों पर किसी प्रकार की अव्यवस्था न होने पाए इसके लिए मजिस्ट्रेट की निगरानी में पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। जिलाधिकारी ने सारी व्यवस्थाओं को चाक चौबंद करने का निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही सभी घाटों के लिए मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं। नगरपालिका क्षेत्र में 12 स्थानों पर छठ पूजा का पर्व मनाया जाएगा। इसके लिए कर्मचारियों के साफ-सफाई कार्य के साथ-साथ बेदी सजाने का काम तेजी से किया जा रहा है। सभी घाटों के सुंदरीकरण के लिए कर्मचारियों को तैनात कर दिया गया है।

किसी प्रकार की अव्यवस्था घाटों पर न होने पाए इसके लिए पुलिस के जवानों के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। किसी प्रकार की हुल्लड़बाजी करने वालों के साथ पुलिस के जवान सख्ती से पेश आएंगे। पक्के घाट पर तैनात होंगे गोताखोर व नाविक पक्का घाट पर गहराई अधिक होने की वजह से वहां पर दो नाव की तैनाती की जाएगी। सामान्यत: पोखरे में डूबने भर का पानी है। पोखरे के पश्चिमी छोर की ओर से एक तिहाई हिस्सा लगभग दस फुट की गहरान है। यहीं सबसे बड़े खतरे का प्वाइंट है। डूबने वालों के बचाने के लिए नाविक के साथ-साथ गोताखोर भी तैनात रहेंगे। ताकि किसी का पैर फिसलता है तो फौरी तौर पर उसे पानी से बाहर निकाला जा सके।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




