विभिन्न विभागों व बैंकों के अधिकारियों-कर्मचारियों ने की स्वगणना
Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर में एडीएम जय प्रकाश की अध्यक्षता में स्वगणना कार्यशाला का आयोजन हुआ। 07 से 21 मई तक जनगणना-2027 के लिए स्वगणना कार्य चल रहा है। अधिकारियों से कहा गया कि वे स्वगणना में सहयोग करें और पोर्टल पर प्रक्रिया पूर्ण करें। सभी को अपने एसईआईडी सुरक्षित रखने का निर्देश दिया गया।

संतकबीरनगर, निज संवाददाता। जिला जनगणना अधिकारी एडीएम जय प्रकाश की अध्यक्षता में आयोजित स्वगणना कार्यशाला में बुधवार को उच्च शिक्षा विभाग, जनपद के बैंक, फूड सेफ्टी विभाग, जिला पूर्ति विभाग के सभी अधिकारी/कर्मचारियों ने अपने मोबाईल सें स्वगणना कार्य पूर्ण किया।जनगणना-2027 के अन्तर्गत स्वगणना का कार्य 07 मई से 21 मई तक चल रहा है। अपर जिलाधिकारी ने कार्यशाला के दौरान समस्त अधिकारियों कर्मचारियों से कहा कि अपने साथ-साथ अन्य लोगों का भी स्वगणना कार्य में सहयोग करते हुए स्वगणना पूर्ण कराएं। उन्होंने कहा कि कोई भी आधिकारी, कर्मचारी अथवा सविदा कर्मी स्व जनगणना सें छूटना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक जितने लोग स्वगणना अवधि में पोर्टल https://se.census.gov.in पर स्वगणना की प्रक्रिया पूर्ण कर लेंगे, आगामी प्रक्रिया में उतनी ही आसानी होगी।
उन्होंने कहा कि स्वगणना से संबंधित उक्त पोर्टल से संबंधित बारकोड समस्त गांवों, ग्राम पंचायतों में चस्पा कर दिया गया है। अपर जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से कहा है कि प्रत्येक व्यक्ति (https://se.census.gov.in) पोर्टल पर जाकर स्वगणना की प्रक्रिया सुगमता पूर्वक कर सकते हैं। पोर्टल पर स्वगणना की प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरान्त एसईआईडी सुरक्षित रखें। जब प्रगणक उनके बीच पहुंचे तो उन्हें यह एसईआईडी उपलब्ध कराएं जिससे संबंधित व्यक्ति/परिवार की जनगणना पूर्ण हो सके। इस अवसर पर लीड बैंक प्रबंधक पवन कुमार सिन्हा, उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक हरिश्चंद्र नाथ सहित विभिन्न विभागों, बैंकों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


