दीपोत्सव के साथ पार्टी और देश की समृद्वि का संकल्प
Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर में भाजपा के स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर दीपोत्सव मनाया गया। जिलाध्यक्ष नीतू सिंह की अध्यक्षता में विधायक अंकुर राज तिवारी ने कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। कार्यकर्ताओं ने पार्टी की मजबूती और देश की समृद्धि के लिए दीप जलाए।

संतकबीरनगर, निज संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को पार्टी कार्यालय पर दीपोत्सव मनाया गया। जिलाध्यक्ष नीतू सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने दीपोत्सव में शिरकत की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।पार्टी के स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहा कि भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है। जो अपने सिद्धांतों, संगठनात्मक मजबूती और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण के कारण निरंतर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
जिलाध्यक्ष नीतू सिंह ने कहा कि भाजपा का इतिहास त्याग, समर्पण और सेवा का रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है और आमजन को योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है। ऐसे में कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है कि वे सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाएं। कार्यक्रम के दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने दीप जलाकर पार्टी की मजबूती और देश की समृद्धि का संकल्प लिया। पूरे आयोजन में उत्साह और ऊर्जा का माहौल बना रहा। वहीं, पार्टी कार्यालय दीयों की झिलमिल रोशनी से जगमग नजर आया। सभी ने एक-दूसरे को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर विनोद कुमार पांडेय, हैप्पी राय, संजय कुमार सिंह, अर्जुन चौधरी, सिद्धार्थ शंकर पांडेय, शक्ति मणि त्रिपाठी, अमित चौबे आदि मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


