Santkabir Nagar News: प्रधान के भाई की हत्या में चुनावी रंजिश की पूरी कड़ी खंगाल रही है पुलिस

हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
share

Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के कोतवाली खलीलाबाद के भकठान (गोसाईपुर) में प्रधान

Santkabir Nagar News: प्रधान के भाई की हत्या में चुनावी रंजिश की पूरी कड़ी खंगाल रही है पुलिस

Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के कोतवाली खलीलाबाद के भकठान (गोसाईपुर) में प्रधान के भाई की हत्या के मामले में पांच माह से भीतर ही भीतर प्रधानी चुनाव की रंजिश सुलग रही थी। चुनावी विवाद की बढ़ती तल्खी का अंत प्रधान रामाकांत यादव के छोटे भाई ब्रह्मानंद यादव की हत्या से हुआ। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के साथ चुनावी रंजिश की पूरी कड़ी खंगाल रही है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

चुनावी झगड़े का इतिहास

खलीलाबाद क्षेत्र के भकठान गोसाईपुर के प्रधान रामाकांत यादव पुत्र दयाराम यादव और गांव के राकेश यादव पुत्र बलिराम यादव के परिवार के बीच वैसे पुरानी कोई दुश्मनी नहीं थी। इधर कुछ महीने से राकेश यादव भी आगामी प्रधानी चुनाव में खुद की दावेदारी पेश करने की अंदरखाने से तैयारी कर रहे थे। ऐसी चर्चाएं जब आम होने लगी तो धीरे-धीरे दोनों परिवारों के बीच दूरियां बढ़ने लगी। 18 मई 2026 को दोनों पक्ष भिड़ गए थे और मारपीट की घटना में दोनों तरफ से लोग घायल हुए थे। दोनों पक्षों की तरफ से पुलिस ने केस दर्ज किया था और शांति भंग की भी कार्रवाई की थी। इधर दोनों पक्षों में दूरियां बढ़ीं और फिर वर्चस्व की जंग शुरू हो गई। इधर मंगलवार को किसी को हत्या जैसी घटना होने का तनिक भी अंदाजा तक नहीं था। प्रधान के छोटे भाई ब्रह्मानंद बुलेट से जैसे ही घर से बाजार जाने के लिए निकले और फिर उनके घर से 50 मीटर दूर ही रास्ते में घेर कर आरोपी राकेश यादव, छविराम, अजय, अभिमन्यु ने पहले आंख में मिर्ची पाउडर फेंका और फिर पीट-पीट कर मार डाला। परिजनों ने फायरिंग करने का भी आरोप लगाया है। घटना से गांव में तनाव व्याप्त है और पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। कोतवाल जय प्रकाश दूबे बताते है कि दोनों पक्षों के 26 लोगो के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई थी।

परिजनों की प्रतिक्रिया

आरोपियों के घर बुल्डोजर चलाने की मांग कर रहे परिजन

पहलवान ब्रह्मानंद के पीड़ित भाई रामानंद का आरोप है कि चुनावी अदावत में राकेश यादव अपने लोगों के साथ मिलकर उसके भाई ब्रह्मानंद की सुनियोजित तरीके से धोखे से हत्या कर दी। आरोपियों के घर पर बुल्डोजर चलवाया जाए। वहीं पीड़ित चाचा गुलाब यादव कह रहे थे कि आरोपी राकेश के पिता और भाई पुलिस विभाग में नौकरी करते हैं। जिनके साथ मगहर चौकी के एक पुलिस कर्मी की पहले तैनाती रही है। उसी वजह से चौकी का एक पुलिस कर्मी आरोपी परिजनों को संरक्षण देता रहा।

ब्रहमाण्ड यादव की पहचान

कुश्ती में ब्लॉक और जिला केसरी रहे पहलवान ब्रह्मानंद

पोस्टमार्टम हाऊस आए पीड़ित चाचा गुलाब यादव और भाई रामानंद और रामाकांत रोते हुए बताए कि चार भाइयों में ब्रह्मानंद सबसे छोटे थे। ब्रह्मानंद इंटरमीडिएट तक पढ़ाई किए थे। कुश्ती में काफी रुचि थी। ब्लॉक केसरी और जिला केशरी चुने गए थे। यदि आरोपी धोखे से उसकी आंखे में मिर्ची पाउडर नहीं फेंके होते तो शायद इतनी आसानी से उसकी हत्या नहीं कर पाते। ब्रह्मानंद की पत्नी पूजा का रो-रो कर बुरा हाल था। उसके पास सात साल का बेटा और 05 साल की बेटी है। मां लालमती और पिता दयाराम यादव सिसक रहे थे। वहीं तीनों भाई रामाकांत, श्रीकांत, रामानंद दहाड़े मार कर रो रहे थे।

पुलिस की कार्रवाई

हत्या की घटना की सूचना पर आस-पास के कई थाने के एसओ अपने सहयोगी पुलिस कर्मियों के साथ जिला अस्पताल पहुंच गए। यहां तक पुलिस कार्यालय के पुलिस कर्मी बुलाए गए। एडीएम सत्य प्रकाश, एएसपी सुशील कुमार, एसडीएम हृदयराम त्रिपाठी, सीओ प्रियमराज शेखर पांडेय, सीओ मेंहदावल सर्वदवन सिंह, सीओ ट्रैफिक अमित कुमार भी पहुंच गए थे। बाद में एसपी संदीप कुमार भी पहुंचे और पीड़ित परिजनों से बातचीत की।

अतिरिक्त प्रश्न

✦ब्रह्मानंद यादव की हत्या क्यों हुई?−
ब्रह्मानंद यादव की हत्या प्रधानी चुनाव की रंजिश के कारण हुई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsसंतकबीरनगरSantkabir Nagar News: प्रधान के भाई की हत्या में चुनावी रंजिश की पूरी कड़ी खंगाल रही है पुलिस