ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश संतकबीरनगरसंतकबीरनगर में भूमि विवाद में चले ईंट पत्थर, कई के सिर फटे

संतकबीरनगर में भूमि विवाद में चले ईंट पत्थर, कई के सिर फटे

मगहर के धोबी टोला मोहल्ले में रविवार को दोपहर बाद भूमि विवाद को लेकर पुलिस व राजस्व टीम के सामने जमकर संघर्ष हुआ। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से जमकर ईंट पत्थर चले। इसमें दर्जन भर लोग जख्मी हो गये और...

संतकबीरनगर में भूमि विवाद में चले ईंट पत्थर, कई के सिर फटे
हिन्दुस्तान टीम,संतकबीरनगरSun, 14 Jun 2020 09:39 PM
ऐप पर पढ़ें

मगहर के धोबी टोला मोहल्ले में रविवार को दोपहर बाद भूमि विवाद को लेकर पुलिस व राजस्व टीम के सामने जमकर संघर्ष हुआ। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से जमकर ईंट पत्थर चले। इसमें दर्जन भर लोग जख्मी हो गये और कई के सिर फट गए। पुलिस दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई I

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नगर पंचायत मगहर के शेरपुर रेहरवा (धोबी टोला) में स्व. जोखन प्रसाद व लाल बहादुर के बीच वर्षों से भूमि विवाद चल रहा है। इसे लेकर राजस्व विभाग द्वारा लगभग एक वर्ष पूर्व पैमाईश कर पत्थर लगाया गया था। रविवार को राजस्व निरीक्षक निजामुद्दीन व हल्का लेखपाल चन्द्रभूषण कन्नौजिया पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों को बुलाकर नजरी नक्शा समझा रहे थे। इसी दौरान निशानदेही के लिए लगे पत्थर को उखाड़ फेंकने का लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई।

जिससे मामला आगे बढ़ गया और पुलिस व राजस्व विभाग टीम के सामने इनके बीच संघर्ष शुरू हो गया I दोनों तरफ से ईंट-पत्थर चलने लगे। एक पक्ष से गंगा, जमुना, ज्वाला व संगम तथा दूसरे पक्ष से कमलेश, दुर्गा के अलावा पार्वती, मीना, कमलावती, श्रीमती आदि महिलाओं के साथ मारपीट की गई। मारपीट की घटना में आधा दर्जन लोग खून से लथपथ हो गए। दर्जन भर लोग घायल हो गए।

इस घटना में दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में लिया गया। इन लोगों को कोतवाली ले जाकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

आनन्द कुमार सिंह

चौकी इंचार्ज मगहर

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें