40 वर्ष की उम्र के बाद कमजोर हो जा रही हड्डियां

हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
Follow us on Google News
share

संतकबीरनगर, निज संवाददाता। 40 वर्ष की उम्र के बाद शरीर में हड्डियों का प्राकृतिक

40 वर्ष की उम्र के बाद कमजोर हो जा रही हड्डियां

संतकबीरनगर, निज संवाददाता। 40 वर्ष की उम्र के बाद शरीर में हड्डियों का प्राकृतिक रूप से निर्माण धीमा हो जाता है और उनका क्षय (क्षरण) अधिक होने लगता है। इसके मुख्य कारणों में हार्मोनल बदलाव, कैल्शियम और विटामिन-डी की कमी तथा खराब जीवनशैली शामिल हैं, जो हड्डियों को कमजोर और खोखला बना देते हैं। नतीजतन जिला अस्पताल में हड्डियों की बीमारी से पीड़ित मरीजों की तादाद में इजाफा हो रहा है। पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं की संख्या अधिक होती है।उम्र के साथ हड्डियों के कमजोर होने के मुख्य कारण हार्मोनल परिवर्तन को माना जाता है। 40 के बाद महिलाओं में एस्ट्रोजन और पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन का स्तर कम होने लगता है।

ये हार्मोन हड्डियों के घनत्व को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसके अलावा 30-35 वर्ष की आयु तक हड्डियों का घनत्व अधिकतम होता है। इसके बाद शरीर पुरानी हड्डियों को जितनी तेजी से तोड़ता है, उतनी तेजी से नई हड्डियों का निर्माण नहीं कर पाता है। यही नहीं संतुलित भोजन के अभाव में शरीर में कैल्शियम और विटामिन-डी की कमी होने पर हड्डियां गलने लगती हैं। विटामिन-डी के बिना शरीर भोजन से कैल्शियम को अवशोषित नहीं हो पाता है। शारीरिक रूप से सक्रिय न रहने और व्यायाम न करने से हड्डियों और मांसपेशियों का लचीलापन और मजबूती घटने लगती है। जिला अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. एलसी यादव ने बताया कि अत्यधिक शराब पीना, धूम्रपान करना या लंबे समय तक स्टेरॉयड दवाओं का सेवन करना हड्डियों को तेजी से नुकसान पहुंचाता है। उन्होंने बताया कि हड्डियों से जुड़ी बीमारी होने पर अपने मन से दवाओं के खाने के बजाए विशेषज्ञ चिकित्सकों से इलाज कराएं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsSantkabir-nagar News40 वर्ष की उम्र के बाद कमजोर हो जा रही हड्डियां