Santkabir Nagar News: ट्रैक पर मिली युवक की लाश

हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
share

Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर के खलीलाबाद- मगहर रेलवे ट्रैक पर एक युवक की लाश मिली। शव की पहचान 30 वर्षीय कृष्णा पुत्र स्वर्गीय लोकनाथ के रूप में हुई। युवक के पिता की दो साल पहले मृत्यु हो गई थी। मां तारा देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

Santkabir Nagar News: ट्रैक पर मिली युवक की लाश

Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर। खलीलाबाद- मगहर रेलवे स्टेशन के बीच नेहिया के उत्तर रेलवे ट्रैक पर एक युवक की लाश मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लेकर पोस्टमार्टम हाऊस भेज दिया। औद्योगिक चौकी इंचार्ज धर्मनाथ यादव ने बताया कि शव की पहचान 30 वर्षीय कृष्णा पुत्र स्वर्गीय लोकनाथ निवासी डीघा कोतवाल खलीलाबाद के रूप में हुई। पूछताछ में पता चला कि युवक के पिता की दो साल पहले मौत हो गई थी। उसकी दो बहने है ,जिनकी शादी हो चुकी है। बेटे की मौत से मां तारा देवी की रो-रो कर बुरा हाल था। पीड़ित चाचा कालीचरन की देखरेख में कार्रवाई की गई।

शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsसंतकबीरनगरSantkabir Nagar News: ट्रैक पर मिली युवक की लाश