BJP to Celebrate 300th Birth Anniversary of Ahilyabai Holkar with 10-Day Programs in Sant Kabir Nagar दस दिन तक मनाई जाएगी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती, Santkabir-nagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSantkabir-nagar NewsBJP to Celebrate 300th Birth Anniversary of Ahilyabai Holkar with 10-Day Programs in Sant Kabir Nagar

दस दिन तक मनाई जाएगी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती

Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में भाजपा जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम ने कहा

Newswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगरMon, 19 May 2025 01:12 PM
share Share
Follow Us on
दस दिन तक मनाई जाएगी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती

संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में भाजपा जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम ने कहा कि पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर की जन्म त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के तहत दस दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जयंती कार्यक्रम 21 से 31 मई तक जिले भर में भव्य तरीके से मनाया जाएगा। जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम ने कहा कि भाजपा द्वारा महारानी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती भव्य तरीके से 21 से 31 मई तक जिले भर में मनाई जाएगी। अहिल्याबाई होल्कर स्मृति अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान बैठकें, गोष्ठियां, शोभायात्रा, महिला सशक्तिकरण दौड़, कॉलेज-विश्वविद्यालयों में प्रतियोगिताएं, नुक्कड़ नाटक, नृत्य-नाटक, सांस्कृतिक कार्यक्रम व प्रदर्शनी का आयोजन होगा।

भाजपा जिला अध्यक्ष नीतू सिंह ने कहा रानी अहिल्याबाई ने विषम परिस्थितियों में भी अपना साहस एवं राष्ट्रप्रेम कम नहीं होने दिया। वे आज भी नारी समाज की प्रेरणा स्रोत बनी हुई हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।